जॉब डेस्क। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालोंं को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने सुनहरा मौका दिया है। CRPF ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत CRPF में हेड कांस्टेबल पद पर कुल 1412 भर्तियां की जाएंंगी। CRPF हेड कांस्टेबल भर्ती 2020 के तहत 1331 पदों पर पुरुषों की भर्ती होगी, जबकि 75 पदों पर महिला उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए 6 मार्च 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि CRPF ने हेड कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी के लिए LDCE के तहत ये भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन के लिए CRPF की आधिकारिक वेबसाइट www.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए कुछ योग्यताएं निर्धारित की गई है। पात्रता संबंधित सभी जरुरी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
पदों का विवरण:-
हेड कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) - 1412 पद:-
1331 पद पुरुषों के लिए
75 पद महिलाओं के लिए
ये महत्वपूर्ण तिथियां याद रखें:-
★आवेदन प्रक्रिया शुरू - 7 फरवरी 2020
★आवेदन की अंतिम तिथि - 6 मार्च 2020
★लिखित परीक्षा - 17 अप्रैल 2020
शैक्षणिक योग्यता:-
CRPF Recruitment 2020 के तहत होने वाली भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए CRPF ने कुछ योग्यताएं निर्धरित की है। इसके लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना जरुरी है।
आयु सीमा निर्धारण:-
CRPF Recruitment 2020 के तहत होने वाली भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा में छूट के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया:-
CRPF Recruitment 2020 के तहत होने वाली भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है। इसके लिए उम्मीदवार CRPF की आधिकारिक वेबसाइट www.crpf.gov.in पर जाएं। यहां ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म पर जाएं। मांगी गई तमाम जानकारी फीड कर सबमिट करें। इस फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
भर्ती प्रक्रिया:-
CRPF Recruitment 2020 के तहत होने वाली इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और मेरिट लिस्ट से गुजरना होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। इन सबके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। मेरिट में कार्यानुभव के अंक भी जुड़ेंगे।
हेड कांस्टेबल वेतन:-
सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 25500- 81100 रुपए वेतन मिलेगा। अभ्यर्थी वेतन और भत्ते से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए CRPF की आधिकारिक वेबसाइट www.crpf.gov.in पर जा सकते हैं।
