Breaking

Wednesday, March 4, 2020

पत्नी बोली- दोस्तों की पत्नियों को बोलता था हॉट, पति से हो गई थी परेशान अब किया ये काम

इंदौर। महिला थाना पुलिस ने एनआरआई पति सहित सास-ससुर और जेठ के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना व मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उससे 50 लाख नकद और मर्सिडीज कार की मांग की गई। पति उसके सामने ही दोस्तों की पत्नियों को हॉट बोलता था, उनकी इन बातों से परेशान हो जाती थी। इसके साथ ही पति उस पर नॉनवेज खाने का दबाव बनाता था। आरोपित फीनिक्स(यूएस) में नामी कंपनी में नौकरी करता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार देर रात प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक स्कीम-74 विजयनगर निवासी प्रगति की शिकायत पर पति विक्रम डे, ससुर दिलीप कुमार डे, सास राधा डे और जेठ अंकुर डे निवासी दशाद्रोन राजरहत कोलकाता के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रगति के मुताबिक दिसंबर 2016 में विक्रम से हुई शादी में 25 लाख रुपए खर्च किए थे। फेरे के वक्त ही उससे 50 लाख की मांग की तो पिता ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने 15 लाख रुपए कैश दिए। ससुराल(कोलकाता) पहुंचते ही उससे 50 लाख कैश और मर्सिडीज कार की मांग शुरू कर दी।


प्रगति को भूखा प्यासा रखा और एक कमरें में बंद कर दिया। 13 दिसंबर को पीड़िता को अकेले ही फीनिक्स(यूएसए) भेज दिया। वर्ष 2017 में पीड़िता कोलकाता आई तो ससुर दिलीप कुमार ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो विक्रम की दूसरी शादी कर देंगे। दिसंबर 2018 में विक्रम इंदौर आया और धमकाते हुए कहा कि कार और 50 लाख देने ही पड़ेंगे। 24 दिसंबर को वह अकेले ही फीनिक्स चला गया।