Breaking

Showing posts with label CHAMBAL. Show all posts
Showing posts with label CHAMBAL. Show all posts

Saturday, April 4, 2020

4/04/2020 07:42:00 AM

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स का Ayurveda, Homoeopathy से हुआ इलाज, तो भाग गया कोरोना

दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ दुनियाभर में जंग जारी है। इस बीच ब्रिटेन से अच्छी खबर मिली है। जानाकारी के मुताबिक, यहां के प्रिंस चार्ल्स को बीते दिनों कोरोना वायरस हुआ था। इनका इलाज Ayurveda, Homoeopathy से हुआ और अब ये पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। खास बात यह भी है कि प्रिंस चार्ल्स का Ayurveda, Homoeopathy से यह बेंगलुरू की एक संस्था ने किया। अब संस्था की ओर से भारत सरकार को जानकारी दी गई है। इससे उम्मीद जगी है कि Ayurveda और Homoeopathy से इस महामारी का कारगर इलाज किया जा सकता है। पढ़िए इसी खुलासे के बारे में -
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय में मंत्री श्रीपद नाईक के मुताबिक, 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स में बीते दिनों कोरोना वायरस के लक्षण नजर आए थे। इसके बाद उन्हें आइसोलेशन में रखा गया था। बेंगलुरू स्थित SOUKYA आयुर्वेद रिसोर्ट ने उनके इलाज में मदद की है।
श्रीपद नाइक के मुताबिक, मुझे हाल ही में SOUKYA आयुर्वेद रिसोर्ट के डॉ. इसाक मथाई का फोन आया था। उन्होंने बताया कि Ayurveda और Homoeopathy से ब्रिटेन के प्रिंस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया है।
भारत में फायदा दिलाने की कवायद तेज:-
इसके बाद भारत में भी कोरोना मरीजों को Ayurveda और Homoeopathy के इलाज का फायदा पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। आयुष मंत्रालय ने एक टीम बनाई जो प्रिंस चार्ल्स को दिए गए इलाज का अध्ययन कर रही है। बेंगलुरू स्थित संस्था से एक रिपोर्ट पेश करने को भी कहा गया है।
ब्रिटेन में लगतारा बढ़ रहा कोरोना:-
बता दें, शेष यूरोप की तरह ब्रिटेन में भी कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। यहां प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन खुद भी आइसोलेशन में हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो संदेश में कहा है कि वह देश में कोरोना वायरस को लेकर बड़े पैमाने पर टेस्ट कराने के लिए दृढ़ हैं।

Tuesday, March 31, 2020

3/31/2020 05:56:00 AM

PM मोदी की अपील पर MP के इस छोटे से गांव ने खुद को इस तरह किया Lockdown

श्योपुर. कोरोना वायरस (corona virus) से बचाव के लिए देश में जारी लॉक डाउन (lock down) का पालन श्योपुर ज़िले की एक ग्राम पंचायत अपने तरीके से कर रही है. गांव की चारों ओर से नाकेबंदी कर दी गयी है और जगह-जगह लिख दिया गया है लॉक डाउन. गांव वाले पीएम के आदेश का शत-प्रतिशत पालन कर रहे हैं ताकि अपने गांव और देश-प्रदेश को कोरोना से बचा सकें.
श्योपुर की ददूनी ग्राम पंचायत कोरोना से बचाव के प्रति पूरी तरह गंभीर है. पीएम ने देशवासियों से लॉकडाउन की अपील की और इस पंचायत के लोगों ने तत्काल पीएम की बात मान ली. गांव वालों ने न सिर्फ खुद को घर में लॉक कर लिया है बल्कि बल्कि पूरी पंचायत को ही लॉक डाउन कर दिया है. गांव को चारों तरफ से घेर दिया है. रास्तों पर झाइयां और पानी के टैंकर रखवा कर उन पर लिखवा दिया है रिश्तेदार और अन्य लोगों का पंचायत में आना मना है.
बाहर आना-जाना मना है:-
गांव वाले इस महामारी न सिर्फ खुद का और अपने परिवार का बचाव कर रहे हैं बल्कि वह अपनी पंचायत के सभी रास्तो को बंद करके पूरी पंचायत को इस महामारी से बचाने में जुट गए हैं.पीएम की इस अपील पर कि घर से बाहर ना निकलें, पंचायत के लोग पूरी तरह से उनके साथ आ खड़े हैं.गांव में अब जहां भी देखो वहां रास्तों में कांटेदार झाड़ियां और पानी के टैंकर नज़र आ रहे हैं. पंचायत ने आने-जाने के सारे रास्ते बंद करवा दिए हैं. साथ ही जगह-जगह पेंट करवाकर लिखवा दिया है कि कोरोना के बचाव के लिए बाहरी यात्री और रिश्तेदारों का पंचायत में आना-जाना मना है.

Monday, March 2, 2020

3/02/2020 12:35:00 PM

फौजी की पत्नी को बहन बना घर में रुका, बेहोश कर अश्लील फोटो खींच दो साल तक किया दुष्कर्म

भिंड। जिले में एक फौजी की पत्नी को दीदी कहकर घर में रुके युवक ने उसे रात में बेहोश कर फोटो खींचे। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। घर आकर महिला से वह मारपीट भी करता था। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपित ने उसके फोटो पति और जेठ के मोबाइल पर भेज दिए। इसके बाद महिला ने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद भिंड के देहात थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पति के साथ पहुंची महिला ने देहात थाने की एसआई वंदना शर्मा को रविवार को शिकायती आवेदन दिया।
महिला ने बताया कि पति फौज में नौकरी करते हैं। वह शहर में बच्चों के साथ रहती हैं। दो साल पहले देर शाम आरोपित विक्रांत कुमार पुत्र रवीन्द्र वैद्य निवासी अकबरपुर जिला जालौन घर आया। विक्रांत ने फौजी की पत्नी को दीदी कहकर कहा कि घर जाने में देरी हो गई है। आप कहें तो रात में यहां रुककर सुबह घर चला जाऊंगा।महिला ने विक्रांत को रुकने के लिए कह दिया। रात में विक्रांत को भोजन कराकर महिला बच्चों के साथ जाकर सो गई। करीब आधी रात में विक्रांत जागकर महिला के कमरे में पहुंचा।
महिला जाग गई तो आरोपित ने महिला का सिर दीवार में पटक दिया। इससे महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में विक्रांत ने उसके फोटो खींच लिए। दो दिन बाद विक्रांत ने यह फोटो महिला के मोबाइल पर भेजे। इन्हें पति को देने और फोटो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने डरकर आरोपित की बात मानी। आरोपित ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह मारपीट भी करने लगा। महिला का कहना है कि आरोपित अब उन्हें यह धमकी भी देने लगा कि अगर किसी को कुछ कहा तो तुम्हारे बच्चों को मार दूंगा। दो साल से घिनौनी हरकत से तंग आकर महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने 29 फरवरी को महिला के फौजी पति और जेठ के मोबाइल पर उसके फोटो भेज दिए। इसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।

Saturday, February 29, 2020

2/29/2020 05:30:00 PM

चमत्कार महिला ने​ दिया एक-साथ 6 बच्चों को जन्म, महिला स्वस्थ, देखने उमड़ रही भीड़

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले अस्पताल में शानिवार को एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिला अस्पातल ने में एक महिला ने एक साथ 6 नवजातों को जन्म दिया। जिले के बड़ौदा निवासी महिला ने एक साथ 6 नवजातों को जन्म दिय। अविकसित होने के कारण दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 4 नवजात अभी भी जिंदा है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बडौदा गांव की रहने वाली महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह महिला ने एक साथ 6 नवजातों का जन्म दिया, जिसमें दो नवजातों की मौत हो गई है। 4 नवजातों अभी स्वस्थ है।
देखने के लिए लगी भीड़:-
जैसे ही जिला अस्पताल में एक साथ 6 नवजातों के जन्म की बात लोगों को सुनाई दी। लोग नवजातों को देखने के लिए वार्ड तक पहुंचने लगें। देखते ही देखते वार्ड के बाहर भीड़ जमा होने लगी। भीड़ को कम करने के लिए गार्ड ने लोगों का वार्ड से बाहर निकाला।
महिला भी स्वस्थ:-
जिले के बड़ौदा निवासी महिला मूर्ति पत्नी विनोद माली को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की सुबह जिला अस्पताल लाया गया था, जहां आज सुबह 10 बजे के आसपास नॉर्मल डिलीवरी में महिला ने छह नवजातों को जन्म दिया। जिनमें दो बच्चियां और चार बच्चे रहे। सभी नवजात कम वजन के हैं,जिनमें से दोनों नवजात बच्चियों की मौत हो गई जबकि चार नवजात जीवित हैं, जिन्हें एसएनसीयू में रखा गया है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल के मुताबिक जिले में इस तरह का ये पहला मामला है।

Thursday, February 27, 2020

2/27/2020 10:30:00 AM

दहेज कम दिया तो दुल्हन को रास्ते में गाड़ी से उतारकर चला गया दूल्हा, दुल्हन पहुची थाने

भिंड। शादी में दहेज कम मिलने से नाराज दूल्हे ने विदा के बाद दुल्हन को गाड़ी से उतारकर वापस मायके भेज दिया। दुल्हन करीब 500 मीटर पैदल चलकर वापस मायके पहुंची। परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया। परिजन दुल्हन को गाड़ी से देहात थाने लेकर आए। पुलिस ने दूल्हे को फोन लगाकर थाने बुलाया तो पहले उसने न नुकुर की, लेकिन बाद में आने के लिए तैयार हो गया। पुलिस ने सख्त हिदायत देते हुए दुल्हन की थाने से ही विदा कराई है।
देहात थाना पहुंचे मिश्र का पुरा निवासी सैनिक इंद्रजीत जाटव ने बताया कि 25 फरवरी को बहन वर्षा जाटव की शादी अटेर के खेरी गांव में कुलदीप जाटव के साथ हुई थी। बुधवार शाम करीब 6 बजे दुल्हन वर्षा को दूल्हा कुलदीप के साथ बोलेरो में बैठाकर मायके से विदा किया गया। घर से करीब 500 मीटर दूर जाकर दूल्हा ने दहेज कम मिलने की बात कहते हुए दुल्हन को गाड़ी से उतार दिया।
वर्षा रोती हुई वापस घर पहुंची। मौसी सरोज देवी, भाई इंद्रजीत, राहुल जाटव, बहन कविता देवी, सीमा देवी गाड़ी में बैठाकर वर्षा को लेकर देहात थाने पहुंचे। यहां टीआई शैलेंद्र कुशवाह को पूरा घटनाक्रम बताया। टीआई ने एसआई गीता सिकरवार को मामले में कार्रवाई के कहा।
एसआई से बोला दूल्हा- खुद उतरकर गई थी दूल्हन:-
एसआई गीता सिकरवार ने दुल्हन के परिजन से दूल्हा का मोबाइल नंबर लिया। दूल्हे कुलदीप से बात हुई। एसआई ने पूछा, वर्षा को क्यों छोड़ दिया। कुलदीप ने जवाब दिया कि वह खुद उतर गई थी। एसआई ने कहा थाने पर आ जाओ। यह सुनकर कुलदीप ने फोन काट दिया। एसआई ने दोबारा कॉल कर पूछा फोन क्यों काटा तो कुलदीप ने कहा कि थाने आ रहा हूं। इसके बाद दूल्हा थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे सख्त हिदायत दी और दूल्हन को थाने से ही विदा कराया।
दहेज में नकद राशि कम मिलने से शादी में भी जताई था नाराजगी:-
बताया जाता है कि वधु पक्ष ने शादी में तय सभी सामान दिया था। रस्मों के दौरान नकदी भी दी थी। दूल्हन का भाई सेना में है, ऐसे में जब कम नगदी मिली तो दूल्हे को यह भी कहते सुना गया था कि भाई सेना में है फिर भी कम पैसा दिया है।
इनका कहना है:-
परिजन ने आकर शिकायत की है कि विदा के बाद दुल्हन को दूल्हा ने कम दहेज मिलने से नाराज होकर गाड़ी से उतार दिया। दूल्हे को बुलवाया गया। समझाकर थाने से ही विदा करवाई गई।
-शैलेंद्र कुशवाह, टीआई, थाना देहात भिंड-