Breaking

Showing posts with label SAGAR. Show all posts
Showing posts with label SAGAR. Show all posts

Thursday, May 21, 2020

5/21/2020 06:36:00 AM

क्वारंटीन सेंटर में महिला का नहाते हुए बनाया वीडियो, मचा हड़कंप

सागर। कोरोना संकट की इस घड़ी में भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एमपी के सागर जिले में बाहर से आईं, महिलाओं को क्वारंटीन किया गया है। जिले के एक क्वारंटीन सेंटर में रही नहा रही महिला का 2 युवकों ने वीडियो बना लिया। उसके बाद हड़कंप मच गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दरअसल, जिले गढ़ाकोटा में क्वारंटीन की गई महिला का नहाते 2 युवकों ने वीडियो बना लिया। महिला ने वीडियो बनाते हुए, दोनों को देख लिया, उसके बाद शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला को शोर मचाने पर दोनों वहां से भाग गए। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की है।
बताया जा रहा है कि गढ़ाकोटा क्वारंटीन सेंटर के पास 2 युवक घूम रहे थे। उसी दौरान नहा रही महिला का वीडियो बना लिया। दोनों युवकों पर पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने का प्रकरण दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि दोनों युवक वीडियो के जरिए उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहे थे।
मीडिया से बात करते हुए थाना प्रभारी राजेश बंजारे ने कहा कि आरोपी युवकों के नाम सुनील लड़िया और लक्ष्मण लड़िया है। दोनों वीडियो बनाकर महिला को वायरल करने की धमकी दे रहे थे। युवकों से परेशान महिला ने देर रात दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
गौरतलब है कि एमपी बड़ी संख्या बाहर फंसे प्रवासियों को प्रदेश लाया जा रहा है। अब प्रदेश में 4 लाख से ज्यादा प्रवासियों की घर वापसी हुई है। एमपी आने के बाद सभी को उनके गृह जिले में बने क्वारंटीन सेंटरों में क्वारंटीन किया जा रहा है। इस घटना के बाद महिला क्वारंटीन सेंटरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।

Tuesday, May 12, 2020

5/12/2020 06:56:00 AM

शराब माफियाओं का पुलिस अधिकारी पर हमला, बंधक बना कार में ले जाने का प्रयास

टीकमगढ़। शराब माफियाओं के जिले में हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सोमवार की शाम को सामने आया, जहां पर मोहनगढ़ थाना में पदस्थ एएसआई से मारपीट करते हुए उन्हें बंधक बनाकर कार में ले जाने का प्रयास भी किया गया। मामले की जानकारी लगते ही तत्काल थाना में एसपी अनुराग सुजानिया पहुंचे और जांच पड़ताल शुरु कर दी। शराब कारोबारी उप्र से शराब का परिवहन कर रहे थे। पुलिस कर्मी के साथ मारपीट होने की बात फैलते ही हड़कंप मच गया था।
गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के जगतनगर यूपी-एपी बॉर्डर से बाइक सवार दो युवक उत्तरप्रदेश से शराब की पेटी लेकर नदी पार कर मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रहे थे। इस बात की सूचना मुखबिरों के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई। इसमें थाना में पदस्थ एएसआई शेख मदीन मौके पर पहुंचे।
एएसआई शेख मदीन ने बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। तभी नदी के पास पहले से शराब को रिसीव करने के इंतजार में खड़ी एक प्रेस लिखी बिटारा ब्रेजा कार क्रमांक एमपी 36 सी 4396 से उतरकर कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई में दखल देते हुए एएसआई की न केवल मारपीट की बल्कि अपनी कार में बंधक बनाकर ले जाने का प्रयास भी किया। आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने पर शराब माफिया बाइक और शराब की पेटी छोड़कर कार में सवार होकर भाग गए। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी।
घटना को लेकर पूछताछ में जुट गई पुलिस:-
घटना की जानकारी जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियाें को लगी, तो वह मौके पर पहुंचे। मोहनगढ़ पुलिस के साथ ही जतारा एसडीओपी योगेंद्र सिंह भदौरिया ने माैके पर पहुंचकर जायजा लिया और एएसआई से जानकारी हासिल की। वहीं एसपी अनुराग सुजानिया भी मोहनगढ़ थाना पहुंचे, जहां पर स्टाफ से बात करते हुए तत्काल ही आरोपितों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कुछ संदिग्धों को तत्काल ही पुलिस ने पकड़ लिया है, जिनसे फिलहाल पूछताछ चल रही है। मामले में बाइक सवार और कार सवार सभी आरोपितों की तलाश की जा रही है।
एएसआई को कार में बैठाने का वीडियो वायरल:-
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें एएसआई शेख मदीन जैसे ही बाइक सवार शराब कारोबारियों को पकड़ते हैं। वैसे ही एक कार से तीन लोग उतरकर शेख मदीन के साथ मारपीट करने पर उतारु हो जाते हैं। एक साथ मारपीट करते हुए बाद में एएसआई को उठाकर कार में रखकर ले जाने का प्रयास भी इनके द्वारा किया गया। जिसका वीडियो वायरल हुआ है। ऐसे में अब कहीं न कहीं पुलिस की छवि भी खराब हो रही है। अवैध शराब कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह अब पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं।
इनके विरुद्ध हुआ मामला दर्ज, पूछताछ जारी:-
पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। शराब माफिया अपने आप को पत्रकार भी बता रहे थे। पुलिस ने करीब पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है। कार में बीके न्यूज का लोगो भी लगा हुआ था। एसपी ने बताया कि महिला सुमन खंगार और प्रभु केवट को पकड़कर पूछताछ शुरु कर दी है। वहीं चाली राजा, कार मालिक राहुल जड़िया फरार सहित अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि शीघ्र ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इनका कहना है:-
एएसआई के साथ मारपीट करते हुए ले जाने का प्रयास किया गया। मामले की जांच पड़ताल को लेकर मैं स्वयं ही पहुंचा था। पुलिस लगातार ही आरोपितों की तलाश के लिए ठिकाने पर दबिश दे रही है। आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में जांच चल रही है।
-श्री अनुराग सुजानिया, एसपी टीकमगढ़-

Monday, March 30, 2020

3/30/2020 05:18:00 AM

महिला सब-इंस्पेक्टर ने मजदूर के माथे पर लिखा: 'मैंने किया है लॉकडाउन का उल्लंघन'

छतरपुर। कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए देश में बेशक 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। मगर कुछ लोग लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन कर रहे हैं। जिससे निपटने के लिए पुलिस वाले लोगों को प्यार से समझा रहे हैं और कहीं-कहीं सख्ती का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने मजदूर के माथे पर लिख दिया कि मैंने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया है।
मध्यप्रदेश के छतरपुर के गोरिहर क्षेत्र में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने मजदूर के सिर पर पेन से लिखा, 'मैंने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया है, मुझसे दूर रहें।' घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने कहा, 'इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। महिला पुलिस के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।'
मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 39:-
मध्यप्रदेश में रविवार तड़के उज्जैन की 17 वर्षीय लड़की समेत पांच और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही, सूबे में इस संक्रमण की जद में आए लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। इनमें से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है।
इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के नये मरीजों में उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी के अलावा इंदौर का 21 वर्षीय युवक और 38 से 48 वर्ष के बीच के तीन पुरुष शामिल हैं।
बता दें कि यह पहली बार है जब सूबे के युवाओं में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुलेटिन के मुताबिक उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी इस धार्मिक नगरी के ही अस्पताल में भर्ती है, जबकि चार अन्य मरीजों का इंदौर के एक चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है।

Sunday, March 15, 2020

3/15/2020 04:12:00 PM

कांग्रेस-बीजेपी में सियासी घमासान, पर कहां हैं तेजतर्रार बीएसपी विधायक रामबाई..?

दमोह। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश में दिन ब दिन राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। सरकार गिरने और बचाने के इस उलटफेर में सरकार बनाने को लेकर कई विधायकों के समीकरण बदल रहे हैं। इधर बीजेपी ने अपने विधायक अंडरग्राउंड कर लिये हैं, तो कांग्रेस भी अपने विधायकों को सैफ जोन में ले गई हैं। इनमें सिंधिया समर्थन के विधायक अलग ही सुरक्षित किये गए हैं। हालांकि, मंत्री पद की मांग हो या कोई खरा फैसला लेने की बात अपने तेजतर्रार रवैय्ये से हमेशा चर्चा में रहने वाली पथरिया से बसपा विधायक रामबाई की आवाज इस घमासान में कहीं सुनाई नहीं आई। इस बीच सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं, कि अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाली रामबाई इस गहमा गहमी के दौर में आखिर गायब कहां हैं?
बेटे का इलाज करा रहीं रामबाई:-
फिलहाल, रामबाई शांत हैं और अपने पत्ते नहीं खोलने को ही फायदे का सौदा मान रही हैं। इसी लिए न ही वो कांग्रेस का समर्थन करते हुए विधायकों के साथ जयपुर गईं और न ही भाजपा का संमर्थन करके बैंगलूरू। जानकारी मिली है कि, इन दिनों वे किसी भी पार्टी के संपर्क में नहीं है। बल्कि इस गहमा गहमी के दौर में शांत रहकर अपने बेटे का इलाज कराने के लिए दिल्ली गईं हैं और यहीं वो पिछले पांच दिनों से ठहरी हुई हैं। राम बाई से जब पूछा गया कि, मौजूदा समीकरणों को लेकर उनका क्या कहना है, वो किसके पक्ष में हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, 'ये ऐसी स्थिति है, जिसमें कुछ कहना ठीक नहीं होगा।
हम तो निर्दलीय विधायक के समान'- रामबाई
रामबाई ने कहा कि, न तो हम कांग्रेस पार्टी से हैं और न ही भाजपा से, तो घमासान तो इन दो ही पार्टियों के बीच चल रहा है। ऐसी स्थिति में हम लोग निर्दलीय विधायकों की श्रेणी में हैं, इसलिए फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए इंतजार करना सबसे बेहतर विकल्प है। दरअसल, कांग्रेस की सरकार को बसपा के समर्थन के चलते विधायक रामबाई का कद प्रदेश में बढ़ गया था। ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि वे कांग्रेस की सरकार में दूसरी बार होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें जगह दी जाएगी। लेकिन, ऐन वक्त पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद प्रदेश के राजनीतिक समीकरण ही बदल गए, जिसमें रामबाई के लिए किसी तरह की उम्मीद कर पाना ठीक नहीं है।
घर पहुंचकर उठाएंगी आगे का कदम:-
सिंधिया समर्थक मंत्री और विधायकों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिससे, प्रदेश की कांग्रेस सरकार संकट में आ गई है। रामबाई ने बताया कि अभी सरकार की स्थिति स्पष्ट नहीं है, इसलिए वे कुछ नहीं कहना चाहतीं। फिलहाल, बेटे का इलाज करा रही रामबाई दमोह पहुंचने के बाद अगले कदम की चर्चा करेंगी।

Friday, March 6, 2020

3/06/2020 04:46:00 PM

प्रदेश से बड़ी खबर, अब भाजपा विधायक हुआ लापता, कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक

कांग्रेस के इस MLA को BJP ने खरीदने की कोशिश करी, अमित शाह से मिलाने का दिया लालच - देखें VIDEO
सागर। मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच एक और भाजपा विधायक के गायब होने की खबर है। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। वहीं भाजपा विधायक के लापता होने के पीछे कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। मध्यप्रदेश के दमोह जिले की हटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पीएल तंतवाय गायब हो गए हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनके गायब होने के पीछे कांग्रेस खेमे में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। खबर लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
बीजेपी विधायक पीएल तंतवाय और उनकी पत्नी रामकली तंतवाय सुबह से ही अपने घर से लापता है। उनका गनमैन हटा स्थित उनके बंगले पर ही मौजूद है। विधायक के लापता होने की खबर फैलते ही सुबह भाजपा के हटा मंडल अध्यक्ष मनीष पलया ने लोगों को जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि विधायक अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गए हैं। उनके पर्सनल असिस्टेंट सुरेश पटेल का भी मोबाइल स्विच्ड आफ आ रहा है। उन सब बातों को देख लोग हार्स ट्रेडिंग के चल रहे घटनाक्रम से जोड़कर देख रहे हैं।
करंसी नोटों से भी फैल सकता है कोरोना वायरस- लिंक पर क्लिक कर जाने कैसे..?
पूर्व मंडल अध्यक्ष बोले लापता नहीं हुए:-
हटा विधायक के गायब होने के मामले में पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक जैन का बयान आया है। जैन ने कहा है कि हटा विधायक पीएल तंतुवाय लापता नहीं हुए हैं। भाजपा के पदाधिकारियों के साथ मौजूद है हटा विधायक। भाजपा विधायक भाजपा के साथ थे और हमेशा रहेंगे। उन्होंने हटा विधायक के लापता होने की अटकलों को विराम देने की बात भी कही है।
इस MLA को BJP ने खरीदने की कोशिश करी, अमित शाह से मिलाने का दिया लालच - देखें VIDEO
भाजपा के तीन विधायक दे सकते हैं इस्तीफा:-
गौरतलब है कि बीते रात को कांग्रेस के सुवासरा विधायक हरजीत सिंह डंग के इस्तीफा देने की खबरों और तीन कांग्रेस विधायकों के गायब होने की खबरें थीं। इसके बाद कांग्रेस ने भाजपा के नहले पर देहला मारते हुए भाजपा के तीन विधायकों को अपने खेमे में कर लिया। वे देर रात को सीएम हाउस में भी मौजूद थे। इनमें नारायण त्रिपाठी, शरद कौल और संजय पाठक शामिल हैं।

Tuesday, March 3, 2020

3/03/2020 06:54:00 AM

एक कलेक्टर ऐसा भी, स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं, पत्र लिखकर करते हैं मोटीवेट, PM मोदी कर चुके सम्मानित

विदिशा। कभी स्कूल पहुंचकर बच्चों को पढ़ाने लगते हैं तो कभी शहर की सफाई करने में भी संकोच नहीं करते। ऐसे ही विदिशा के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अब बच्चों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया। इस संबंध में उन्होंने बच्चों के नाम एक चिट्ठी भी लिखी है। उनकी यह चिट्ठी काफी लोकप्रिय हो रही है।
विदिशा कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अपने जिले के विद्यार्थियों के नाम एक चिट्ठी लिखकर बच्चों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया है। कलेक्टर ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रिय विद्यार्थियों यह परीक्षा इस बात के परीक्षण का समय है कि शिक्षण सत्र के दौरान हमने क्या सीखा। परीक्षा एक माध्यम है, जिसे हम केवल सीखने का जरिया मानते हैं।
जीवन का अंत नहीं है परीक्षा:-
कलेक्टर ने बच्चों से कहा है कि परीक्षा जीवन का अंत नहीं है, बल्कि यह व्यवस्थित जीवन जीने का एक प्रयास मात्र है। अगर हमने कम नंबर भी प्राप्त किए हैं या कोई पेपर ठीक नहीं होता है, तो उसमें सुधार संभव है। हम दोगुनी ऊर्जा से अपना प्रयास पुन: कर सकते हैं। पालक और शिक्षक भी विद्यार्थियों को घर में और परीक्षा केन्द्र और विद्यालयों में भी सकारात्मक माहौल प्रदान करें तथा परीक्षार्थियों को मानसिक, आत्मिक संबल प्रदान करें। कलेक्टर ने अपने पत्र के अंत में सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की है। कलेक्टर की यह चिट्ठी भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है।

अक्सर सुर्खियों में रहते हैं कौशलेंद्र:-
विदिशा कलेक्टर अपने कामों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ दिनों पहले अपने दफ्तर में फैसला आन द स्पॉट कर भी सुर्खियों में रहे। उन्होंने हितग्राहियों की समस्याएं सुनी और काम करने में लेटलतीफी करने वाले अफसरों की वेतनवृद्धि भी रोक दी थी।
जब गटर में उतर गए थे कलेक्टर साहब:-
जून माह में जब शहर में जब उन्होंने देखा कि स्थानीय प्रशासन की ओर से साफ-सफाई में ढिलाई बरती जा रही है, तो उन्होंने खुद ही फावड़ा उठा लिया और गटर में उतर गए। यह नजारा देख प्रशासन को भी आगे आना पड़ा और पूरे शहर में सफाई का अभियान छिड़ गया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सफाई करते देखा तो उन्होंने भी सराहना की थी।

पीएम मोदी ने किया था सम्मानित:-
मध्यप्रदेश में नीमच कलेक्टर रहते हुए कौशलेंद्र विक्रम सिंह को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया था। नीमच को अव्वल लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें यह अवार्ड दिया था। उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले कौशलेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा आरआर इंटर कॉलेज में हुई। इंटरमीडिएट के बाद वे इलाहाबाद चले गए और 2010 में वे आइएएस अफसर बन गए। बताया जाता है कि उनके पिता नलकूप चालक रहे हैं।

Thursday, February 27, 2020

2/27/2020 10:28:00 AM

मुस्लिम महिला सरपंच ने हवन में दी आहुति, कन्याओं का किया पैर पूजन, कौमी एकता की रखी मिसाल

खरगापुर, टीकमगढ़ । नजदीकी ग्राम पंचायत पाली की मुस्लिम महिला सरपंच फातिमा बानो ने गांव में कौमी एकता की मिशाल पेश करते हुए न केवल हनुमान झर के बब्बा मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन करवाया, बल्कि कथा के समापन अवसर पर आयोजित हवन में मुख्य यजमान के रूप में बैठककर आहुति भी दी।
कन्याओं का किया पैर पूजन:-
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत पाली में मुस्लिम महिला सरपंच फातिमा बानो ने कौमी एकता की मिसाल पेश करते हुए सप्त दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन करवाया। कथा के शुभारंभ अवसर पर पूरे गांव से होकर विशाल कलश यात्रा निकाली गई थी, जिसमें फातिमा बानो ने सिर पर मंगल कलश रखकर पूरे गांव की परिक्रमा की तदुपरांत उन्होंने भागवत कथा का विधि विधान से पूजन किया था। इसके साथ ही उनके पति सलीम खान ने कन्याओं का पैर पूजन भी किया था।
भंडारे में बंटा प्रसाद:-
बुधवार को कथा के समापन अवसर पर हवन का आयोजन हुआ, जिसमें मुस्लिम महिला सरपंच फातिमा बानो ने हवन में आहुति देकर अंचल में सुख समृद्वि की कामना की। इस अवसर आयोजित भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
दादी भी रह चुकी है सरपंच:-
वही मुस्लिम महिला सरपंच ने अपने रिश्तेदारों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया था, जिसके चलते काफी संख्या में फातिमा बानो के रिश्तेदार भी यहां पहुंचे और भक्तिभाव से प्रसाद ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी इनकी दादी जेनब बानो इसी ग्राम पंचायत की सरपंच रही और उन्होंने भी अपने कार्यकाल के दौरान इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान करवाए थे।

Tuesday, February 25, 2020

2/25/2020 07:03:00 AM

रेल पुल के नीचे मिला AAP पार्टी के प्रदेश सह संयोजक का शव, जताई हत्या की आशंका

बीना (सागर)। उत्तरप्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संयोजक मुरारी जैन का शव सोमवार सुबह बीना-झांसी रेलवे ट्रैक पर नरेन नदी के पुल के नीचे मिला। वह शनिवार को लखनऊ में आयोजित आम आदमी पार्टी की बैठक में शामिल होने के बाद रविवार को पुष्पक एक्सप्रेस से ललितपुर लौट रहे थे।
उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के जालौन निवासी मुरारी पिता शिवप्रसाद जैन (61) आम आदमी पार्टी के उत्तरप्रदेश के सह संयोजक थे। मुरारी जैन के भतीजे विवेक जैन ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास राज्यसभा सांसद संजय सिंह का फोन आया था। उन्हें लखनऊ में आयोजित पार्टी की विशेष बैठक में आमंत्रित किया था।
शनिवार को पुष्पक एक्सप्रेस से लखनऊ गए थे। रविवार को बैठक होने के बाद वह 12533 लखनऊ-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के बीच चलने वाली पुष्पक एक्सप्रेस से ललितपुर आ रहे थे। बी-1 कोच में एक नंबर बर्थ पर वह यात्रा कर रहे थे। विवेक ने बताया यह ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर रात 2.36 बजे पहुंचती है।
सुबह करीब 3.45 बजे उन्होंने मुझे फोन पर बताया कि ललितपुर में हमारी नींद नहीं खुल पाई, हम ललितपुर से आगे निकल गए हैं। हमें लेने स्टेशन पर मत आना। आगे जहां ट्रेन रुकेगी, वहीं उतर जाएंगे। इसके बाद मैंने सुबह 4.27 बजे उन्हें फोन किया, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था। इसके बाद परिजनों ने अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से बात कर उनके बारे में पूछा, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
सुबह रेल पुल के नीचे मिला शव:-
भानगढ़ पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे रेलवे ने रेल पुल के नीचे शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसी दौरान मुरारी जैन के परिजनों को पता चला कि भानगढ़ थानांतर्गत नरेन नदी के पुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।
इसके चलते उत्तरप्रदेश भाजपा के कुछ नेताओं ने स्थानीय विधायक महेश राय से संपर्क मृतक के संबंध में जानकारी मांगी। विधायक ने भानगढ़ थाना प्रभारी से बात तो शव की शिनाख्त मुरारी जैन के रूप में हो गई। करीब एक घंटे बाद उनके परिजन सिविल अस्पताल पहुंच गए। साथ ही विधायक महेश राय भी सिविल अस्पताल पहुंचे व परिजनों का सहयोग किया।
जांच कराने की मांग की:-
सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के भतीजे विवेक ने बताया कि उनके चाचा तेज स्वभाव के थे। कोच अटेंडर ने उन्हें स्टेशन आने से पहले उठाया नहीं होगा। इसके चलते उन्होंने फटकार जरूर लगाई होगी। साथ ही वह दूसरों को नियमों का पालन करने की शिक्षा देने वाले थे। वह कभी चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास नहीं करेंगे। वह काफी समझदार थे। इसके चलते परिजनों ने पूरे मामले की बारीकी से जांच की मांग की है। परिजनों की मांग पर थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने कहा कि आप लोग को किसी तरह का संदेह है तो आवेदन दे दीजिए, हम उसकी जांच करा लेंगे।

Wednesday, February 19, 2020

2/19/2020 05:31:00 AM

प्रेमिका के घर जाकर बोला प्रेमी : शादी नहीं की तो कुछ भी कर लूंगा फिर खुद को गोली मार ली

सागर। बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार-मंगलवार की रात एक युवक ने प्रेमिका के घर जाकर खुद के सिर में गोली मारकर जान दे दी। प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने पर उसने यह कदम उठाया। मरने से पहले बोला था कि 'शादी नहीं की तो कुछ भी कर लूंगा"।
युवती से करीब 7-8 माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था:-
बंडा थाने के निरीक्षक कमलसिंह ठाकुर के मुताबिक सुरखी थाना क्षेत्र के ग्राम खमकुआ निवासी सौरभ(21) पिता राजकुमार दांगी का बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती से करीब 7-8 माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सौरभ सागर में एक निजी विवि में बीटेक का छात्र था और युवती सागर के एक कॉलेज में बीए की छात्रा है।
दूसरी जगह तय कर दी शादी:-
युवती के परिजन ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। जो 12 मार्च को होना है। इसका पता चलने पर दो दिन पहले सौरभ एक रिश्तेदार की शादी में युवती के गांव पहुंचा था। सोमवार-मंगलवार की रात करीब 11 बजे युवती के घर जाकर उससे बोला कि 'शादी करना है। शादी नहीं करोगी तो मैं कुछ भी कर लूंगा।"
युवती के परिजन ने उसकी शादी तय होने और सगाई हो जाने की बात कहकर मना कर दिया। जिस पर सौरभ ऊपर के कमरे में गया और अपने सिर में गोली मार ली। आवाज सुनकर युवती, उसकी मां और भाई ऊपर पहुंचे तो सौरभ जमीन पर लहूलुहान पड़ा था। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को अस्पताल भिजवाकर कमरा सील कर दिया। मंगलवार को सौरभ का पीएम कर शव परिजन को सौंप दिया।