Breaking

Showing posts with label JYOTISH. Show all posts
Showing posts with label JYOTISH. Show all posts

Monday, May 4, 2020

5/04/2020 12:03:00 PM

कोरोना ज्योतिष : शनि-मंगल की जोड़ी बिछड़ते ही देश-दुनिया मे कोरोना से मिलेगी राहत

भोपाल। विनाश और संघर्ष का कारक माने जाने वाला मंगल ग्रह अभी उच्च राशि मकर में गोचर कर रहा है। उनके साथ शनि और बृहस्पति भी हैं। चार मई को इनकी जोड़ी बिछड़ रही है। मंगल ग्रह मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। वे इस राशि में 20 जून तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों (astrologer) के अनुसार मकर राशि में रहते मंगल उच्च के हो गए थे, जिससे इस ग्रह का प्रभाव बड़ा। मंगल 22 मार्च को शनि की मकर राशि में पहुंचा था, तभी से कोरोना वायरस का कहर फैला है। पूरी मानव जाति संकट से जूझ रही है। ग्रह परिवर्तन के बाद सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगेंगे। इन दिनों जो पूरी दुनिया में तबाही मची हुई है, उसमें मंगल और शनि का बड़ा हाथ है। शनि और मंगल के एक राशि में रहने से उसके भंयकर परिणाम आते हैं। शनि और मंगल की जोड़ी बिछड़ते ही दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के कहर में कमी आने लगेगी।
बृहस्पति को बल मिलने से शुभ संकेत:-
ज्योतिषाचार्य मां चामुंडा दरबार के पुजारी पं. रामजीवन दुबे व ज्योतिषाचार्य विनोद रावत के अनुसार अभी मकर राशि में शनि, मंगल और गुरु एक साथ गोचर कर रहे हैं। इसमें से मंगल ग्रह वक्री होकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जनता के बीच व्याप्त भय कम होने लगेगा। एक सप्ताह बाद 11 मई को शनि और 14 मई को बृहस्पति भी मकर राशि से प्रतिगामी (वक्री) हो जाएंगे। बृहस्पति अपनी नीच राशि से प्रतिगमन करेगा। परिणामतः बृहस्पति के नीच राशि से प्रतिगमन करने से उच्चतम फल देता है। ऐसे में बृहस्पति का प्रतिगमन निश्चित रूप से मौजूदा स्थिति में तनाव कम करेगा। ज्योतिषाचार्य अंजना गुप्ता ने बताया कि कुंभ राशि में जाते ही मंगल राहु की नवम दृष्टि में आ जाएगा। इससे तूफानी चक्रवात और अग्निकांड में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं कोरोना वायरस से निजात के लिए बाजार में वेक्सीन आने के योग बनेंगे।
30 जून को बृहस्पति धनु राशि में पहुंचेंगे:-
ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा व पं. रत्नेश शास्त्री ने बताया कि मकर राशि से मंगल के जाने से बृहस्पति को बल मिलेगा। वे इस राशि में 30 जून तक रहेंगे। इसके बाद बृहस्पति अपनी राशि धनु में पहुंच जाएंगे। गुरु ग्रह धर्म का प्रतीक, ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता है। इस वजह से महामारी से बचाव का इलाज मिलने के आसार हैं। विश्व की नकारात्मकता में कमी आएगी और शुभ फलों में इजाफा होगा।

Saturday, April 18, 2020

4/18/2020 06:11:00 AM

सूर्यग्रहण के बाद कम हो सकता है कोरोना संक्रमण, ज्‍योतिष पक्ष के अनुसार यह महीना है अहम

ज्योतिष डेस्क। देश व दुनिया कोरोना महामारी के चंगुल में है। रोज संक्रमितों व मृतकों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। सरकार व समाज के प्रयास अपनी जगह हैं लेकिन इसे लेकर ज्‍योतिष की अपनी दृष्टि है। ज्‍योतिष पक्ष संकेत देता है कि आने वाले दिनों में कब और कैसे कोरोना संक्रमण समाप्‍त होगा। कोरोना वायरस का संक्रमण जनवरी के बाद तेजी से फैलना शुरू हुआ था। इससे पहले 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगा था। ज्‍योतिषीय गणना के अनुसार यह ग्रहण नकारात्‍मक परिणाम देने वाला था, इसके चलते ही यह महामारी उत्‍पन्‍न हुई। लेकिन रोचक बात यह है कि ग्रहण से उपजा यह संकट ग्रहण से ही समाप्‍त होगा। आने वाले 21 जून को फिर से सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्‍योतिषीय पक्ष की मानें तो इस ग्रहण के बाद ऐसे योग निर्मित होंगे, जिससे कोरोना का संक्रमण खत्‍म होना शुरू होगा और इसके बाद सितंबर तक यह पूरी तरह से नष्‍ट हो जाएगा।
यह ज्‍योतिषीय दावा मध्‍यप्रदेश के सीहोर शहर में रहने वाले ज्‍योतिष पंडित डॉ.गणेश शर्मा ने किया है। उनका कहना है आगामी 21 जून, 2020 को जो सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, वह कंकणाकृति का है। इसका अर्थ यह है कि इससे कोरोना का रोग नियंत्रण में आना शुरू हो जाएगा। यह ग्रहण भारत में खंडग्रास रूप में दिखाई देगा। भारतीय मानक समय अनुसार ग्रहण का आरंभ दिन में 10 बजकर 42 मिनट पर होगा। ग्रहण का मध्‍य 12 बजकर 29 मिनट दोपहर पर होगा एवं इसका मोक्ष दोपहर 2 बजकर 7 मिनट पर होगा। ग्रहण की अवधि 3 घंटे की रहेगी। यह अधिकांश भू-मंडल पर दिखाई देगा।
यह है ज्‍योतिषीय आधार:-
13 अप्रैल को मलमास की समाप्ति हुई और 14 अप्रैल को सूर्य ने मेष राशि में प्रवेश किया है। राहु लगनस्‍थ और साथ ही शुक्र षष्‍टेश होकर शनि के साथ तृतीयस्‍थ है। तृतीय भाव श्‍वास नली, दमा, खांसी, फेफड़े, श्‍वास संबंधी बीमारी को समाप्‍त करेगा। ऑक्‍सीजन का कारक चंद्रमा नवसंवत 2077 में राजा बुध और चंद्र हैं। इसलिए 14 अप्रैल के बाद राहत मिलना शुरू हो चुकी है। कई राज्‍य इससे मुक्‍त हो जाएंगे और मरीजों की संख्‍या कम होती जाएगी। लेकिन एक बात प्रमुख है। 26 दिसंबर, 2019 को सूर्य ग्रहण के बाद इसका प्रभाव बढ़ना शुरू हुआ था एवं 21 जून, 2020 को पड़ने वाले सूर्यग्रहण पर इसका प्रभाव क्षीण होता जाएगा। भारत कोरोना पर शीघ्र व प्रभावी नियंत्रण करने वाला पहला देश होगा।
1 मई से शनि वक्री होगा, यह होगा असर:-
आगामी 1 मई से शनि वक्री होंगे। इससे भी कोरोना को भारत में प्रभावहीन करने में शनि व सूर्य ग्रहण की भूमिका प्रमुख रूप से रहेगी।
सितंंबर तक पूरा देश होगा मुक्‍त:-
भारत में श्रावण मास यानी सितंबर तक सभी राज्‍य इस बीमारी से मुक्‍त होने की संभावना रहेगी। 15 अप्रैल से राहत का आरंभ हो चुका है, यह अवस्‍था जून के अंत तक बनी रहने से और राहत मिलने की संभावना है।
(ज्‍योतिषीय गणना पं.गणेश शर्मा, सीहोर से चर्चा के अनुसार)

Thursday, April 16, 2020

4/16/2020 05:07:00 PM

मुस्लिम देशों पर है शनि की नज़र, चीन के शिकंजे में आ सकता है पाकिस्तान !

ज्योतिष डेस्क। विश्व भर की कुंडली पर एक नज़र डालें तो जगत लग्न वि. संवत् 2077 की कुंडली में तुला लग्न का स्वामी शुक्र अपनी राशि वृष का होकर अष्टम (मृत्यु घर) में विराजमान होने तथा कुंडली में स्पष्ट काल सर्पयोग तथा सूर्य सप्तम भाव में उच्च का होकर लग्न में अपनी नीच राशि तुला को प्रभावित करने के कारण यह संवत 2077 अकल्पनीय घटनाओं, दुर्घटनाओं के लिए कई वर्षों तक याद किया जाएगा। संसार में जन-धन की भारी हानि होगी।
मुस्लिम राष्ट्र : मुस्लिम देशों की कुंडली में कुंभ लग्न तथा कुंडली में स्पष्ट कालसर्प योग बन रहा है। लग्नेश शनि अपनी विशेष दृष्टि से लग्न को देख रहा है तथा लग्नेश शनि का राहु के साथ समसप्तक योग पांच ग्रहों सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, शुक्र के साथ नवम-पंचम योग बना रहा है जिससे मुस्लिम राष्ट्रों पर भुखमरी, भूकंप, महामारी, तूफान से जन-धन हानि तथा किसी राष्ट्राध्यक्ष का अवसान होगा।
शनि की दृष्टि का फल : विक्रमी संवत 2077 में शनि देव मकर राशि में रहेंगे। (25 मार्च 2020 से 12 अप्रैल, 2021 तक) शनि की दृष्टि मीन, कर्क तथा तुला राशियों पर तथा धनु, मकर व कुंभ राशि वाले राष्ट्रों पर शनि की साढ़ेसाती की गिरफ्त में होने के कारण उत्तरी प्रांतों, उत्तरी यूरोपीय देशों (इटली, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी तथा उत्तर दक्षिणी मुस्लिम देशों सीरिया, तुर्की, ईरान, ईराक, कुवैत में राजनीतिक अस्थिरता, सत्ता परिवर्तन, उथल-पुथल, हिंसक घटनाओं, जन-धन हानि के संकेत हैं। पाकिस्तान को चीन शिकंजे में कंसने का प्रयास करेगा।
शास्त्रों के अनुसार मकर राशिस्थ शनि का फल : इस वर्ष गुरु एवं शनि मकर राशि में साथ रहने से मुस्लिम देशों के लिए अशुभ साबित होगा। कर्क, तुला एवं मीन राशि वाले एवं उत्तरी राज्यों में विशेषकर पाकिस्तान में युद्ध के बादल मंडराएंगे। जन-धन की हानि व प्रकृति प्रकोप के कारण इसके नेस्तनाबूद होने के योग बनेंगे। पाकिस्तान, अमरीका, स्पेन, इटली, जापान, चीन के लिए आने वाला समय कष्टदायक सिद्ध होगा।

Thursday, March 12, 2020

3/12/2020 05:13:00 PM

यहां पढे़ं क्या कहते है सिंधिया के भाजपा में आने के बाद सितारे- ज्योतिष

रतलाम। कांग्रेस से भाजपा में आने के दौरान कार्यकर्ता के रुप में पर्ची ज्योतिरादित्य सिंधिया को 11 मार्च को नर्द दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में अध्यक्ष जेपी नुड्डा ने दोपहर 2 बजकर 54 मिनट पर दी। 1 जनवरी 1971 को सुबह 10 बजे देश की आर्थिक राजधानी बाम्बे याने की मुंबई में जन्म लिए सिंधिया के सितारे अब क्या कहते है, यहां पढे़ं वरिष्ठ ज्योतिषी अभिषेक जोशी की भविष्यवाणी सबसे पहले।
ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने बताया कि कांगे्रस में 18 वर्ष तक रहने के बाद अब सिंधिया भाजपा के हो गए है। भाजपा के प्राथमिक सदस्य के रुप में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 11 मार्च को दोपहर 2 बजकर 54 मिनट पर सदस्ता ली है। यह सदस्यता कर्क लग्न में हुई है। लग्नेश चंद्रमा अपनी मित्र राशि कन्या में हस्त नक्षत्र में है। हस्त नक्षत्र का चंद्रमा शुभ व लाभकारी होता है।
1 जनवरी 1971 को सुबह 10 बजे मुंबई में मकर लग्न के अंतिम द्रेष्काण पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म हुआ है। वर्तमान में दिनांक 23 जून 2018 से दिनांक 29 अप्रैल 2021 तक शनि की महादशा में राहु का अंतर समय चल रहा है। शनि महादशा में राहु का अंतर व 21 फरवरी 2020 से शनि राहु में केतु 21 अप्रैल 2020 तक रहेगा।
नवांश का सप्तमेश लग्न:-
दिनांक 10 मार्च 2020 को अपने जीवन की दिशा को मोड़ देते हुए सिंधिया द्वारा अपने जन्म कुंडली के प्रजाकारक सप्तम लग्न कर्क में 11 मार्च 2020 को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। जन्म कुंडली का लग्नेश यहां सदस्यता ग्रहण कुंडली मे सप्तमेश होकर सप्तम में हैं वहीं सदस्यता ग्रहण कुंडली मे स्थिर नवांश भी है, जिसमे नवांश का सप्तमेश लग्न में स्थित है।
उज्जवल है सिंधिया का भविष्य:-
ज्योतिषी अभिषेक जोशी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमितशाह से मुलाकात के बाद सिंधिया भााजपा में आए है। भाजपा में आने वाला समय न केवल सिंधिया को भारतीय राजनीति में स्थापित करेगा अपितु महत्वपूर्ण दायित्व वहन करने का अवसर भी प्रदान करेगा जो शिक्षा या सुरक्षा से सम्बंधित हो सकता है, लेकिन सदस्यता ग्रहण कुंडली मे षष्ठम व अष्टम भाव की भूमिका इन्हें गुप्त शत्रुओं से सतर्कता बरतने की तरफ भी संकेत दे रही है। कुल मिलाकर सदस्ता के समय की कुंडली का अध्ययन किया जाए तो सिंधिया का भविष्य भाजपा में बेहतर है।

Saturday, December 21, 2019

12/21/2019 07:35:00 AM

साढ़ेसाती का हुआ अंत, 20 तारीख आज से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

ज्योतिष डेस्क। 21 साल बाद भगवान शनिदेव की कृपा होने वाली है इन 3 राशि वाले लोगों पर 20 दिसंबर से आप लोगों का शुभ समय शुरू होने वाला है। और भगवान शनिदेव की कृपा से आपको चारों तरफ से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में आप का प्रभाव बढ़ सकता है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आप अपने व्यापारिक क्षेत्र में बेहतरीन लाभ अर्जित करेंगे।आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पुराने कर्ज से आपको छुटकारा मिलेगा।
सिंह,कन्या,तुला: -
आपके परिवार में खुशियों की बहार रहेगी और अब आपको पैसों की तंगी बिल्कुल नहीं आएगी। कार्यक्षेत्र में महिलाओं एवं आपके अधिनस्थ कर्मचारियों का सहयोग हासिल होगा।अचानक बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे है।आप अपने अटके हुए कार्य पूरे करने में सफल हो सकते है वर्षों से अटके हुए कार्य बन जाएंगे, नौकरी के क्षेत्र में आ रही बाधाएं खत्म होगी। 20 तारीख के दिन आप लोगों को बड़ा सा धन लाभ भी प्राप्त हो सकता है भगवान शनिदेव की कृपा से।
12/21/2019 07:33:00 AM

2020 होगा सबसे खतरनाक साल!, नास्त्रेदमस ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

ज्योतिष डेस्क: नए साल की हम सभी को बेसब्री से प्रतीक्षा है, नए साल को लेकर हर कोई कुछ नया करने की सोच रहा है। नए साल को आने में कुछ ही दिन रह गए हैं, लेकिन रुकिए खुश होने से पहले इस खबर को पढ़ना बेहद जरूरी है क्योंकि फ्रांसीसी भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस ने आने वाले कई सालों के लिए सदियों पहले ही भविष्यवाणियां कर दी थीं।
पूरी दुनिया में लोग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर विश्वास करते हैं। इसकी वजह ये है कि उनकी की गईं अब तक की भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं।
नास्त्रेदमस ने जो भविष्यवाणियां 2020 के लिए की है वो मानवता के लिए अच्छी नहीं है। उन्होंने 2020 में दुनिया के विनाश के संकेत दे दिए हैं। नास्त्रेदमस का मानना है कि 2020 में एक नया युग जन्म लेगा और इस आने वाले नए साल में कई बड़े देश आपस में टकरा सकते हैं। साथ ही साल का सबसे बड़ा आर्थिक संकट की आशंका भी इसी साल में जताई है। आंकड़ों की बात करें तो भारत से लेकर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। चीन और अमेरिका की आपस में व्यापार की शुरुआत हो चुकी है।
इसके अलावा 2020 में तीसरे युद्ध की आशंका को भी सच होते बताया है। अमेरिका एशिया में सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू करेगा। बता दे कि उन्होंने ये भी कहा है कि 2020 में दुनिया के कई बड़े शहरों में युद्ध जैसे हालत बन जाएंगे लोग सड़को पर उतर आएंगे। लेकिन नए साल से पहले ही देश में नागरिकता संशोधन कानून के कारण विरोध हो रहा है और दुनिया के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन को भी इनकी भविष्यवाणी से जोड़ कर देखा जा रहा है।
2020 में जलवायु परिवर्तन में भी बदलाव होगा और ये पूरी दुनिया पर असर डालेगा। प्रदूषण के खिलाफ युद्ध स्तर पर मुहिम शुरू होगी। दुनिया में कई हिस्सों में भयंकर भूकंप के साथ बाढ़ से तबाही का मंज़र फ़ैल जाएगा। नास्त्रेदमस ने आज से कई साल पहले मोदी युग के आने की भविष्यवाणी कर दी थी। आपको बता दें कि कुछ रिसर्चरों के मुताबिक नास्त्रेदमस ने अपनी मौत के लिए भी सटीक भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि ' माँ बेंच और बिस्तर के बीच मृत पाया जाना'। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी मौत के एक रत पहले ही बता दिया था की वो अगली रात जिंदा नहीं होंगे।

Tuesday, December 10, 2019

12/10/2019 09:07:00 AM

साप्ताहिक प्रेम राशिफल 10 से 16 दिसंबर: लव पार्टनर को लेकर क्या कहते है आपके सितारे

मेष, सिंह, और धनु राशि:-
दिन की शुरुआत आपके साथ ऐसे लोगों से होगी जो आपके मामलों में प्यार करना पसंद करते हैं। यहां तक ​​कि जिन लोगों से आपने कभी इस तरह का व्यवहार करने की उम्मीद नहीं की थी या कम से कम उम्मीद की थी, वे अपना असली रंग दिखाएंगे। ये लोग आपके रोमांटिक व्यवसाय में उतरना चाहते हैं और आपके और आपके साथी के बीच सामंजस्यपूर्ण समीकरणों को बिगाड़ना चाहते हैं। लेकिन जब तक आप उनका मनोरंजन नहीं करेंगे, वे किसी भी जानकारी को प्राप्त नहीं कर पाएंगे। वे आपके और आपके साथी के खिलाफ अफवाहें फैलाने के लिए इस जानकारी की तलाश कर रहे हैं; वे इसे मसाले के साथ भी लोड करेंगे।
वृष, कन्या और मकर राशि:-
आप अपनी प्रियतमा द्वारा बहुत ही मधुरता से सहलाए जाएंगे। वे पूरे दिन आपका अनुसरण कर सकते हैं और आपको थोड़े-थोड़े अंतराल पर यह बताने के लिए बुलाएंगे कि आप उनसे कितना मतलब रखते हैं। क्या वह रोमांटिक नहीं है?एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह से सच्चा होना आप दोनों के लिए एक सपना रहा है और आप लोग एक-दूसरे में विश्वास करेंगे, इस प्रकार आपके रिश्ते में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहेगी। बाकी सब कुछ अपने आप घट जाएगा।कोई बाधा नहीं होगी यदि आप दो लोग अपने संघ को भावुक शारीरिक प्रेम बनाने के अगले स्तर तक ले जाना चाहते हैं।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि:-
आप उत्साह से भरे हुए हैं और वादे करना चाहते हैं जो आपके साथी को भाएंगे और उन्हें खुशी महसूस कराएंगे। लेकिन आपको कुछ समय के लिए विराम देना चाहिए और अपने निर्णय पर भरोसा करना चाहिए। अपने आप से पूछें, क्या आप वादे पर कायम रह पाएंगे या नहीं!हाल ही में कुछ अंतर आप दोनों के बीच फस गए होंगे! आप और आपके महत्वपूर्ण अन्य फिर से अपने रिश्ते में गर्मी महसूस करेंगे जो समय के साथ कड़वा और ठंडा हो गया था। सौभाग्य से आप दोनों की एक-दूसरे के साथ मुठभेड़ हो सकती है और यह एक नई शुरुआत को एक चिंगारी देगा। कारणों को खोजने की कोशिश न करें कि आप दोनों फिर से एक-दूसरे से क्यों टकराए हैं! यह आप दोनों को फिर से एकजुट करने का सर्वशक्तिमान तरीका है।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि:-
समय कठिन भावनाओं को जाने दें और एक दूसरे के लिए अपना स्नेह प्राप्त करें। आप कभी नहीं जानते कि यह आपके लिए एक-दूसरे के प्रति अपनी रूचि व्यक्त करने का एकमात्र मौका हो सकता है, और यदि आप नहीं करते हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ उतर सकते हैं, जिसके आप योग्य नहीं हैं! कोई बचकर नहीं आएगा या वापस नहीं आएगा! प्रत्येक ब्लॉक को एक सीखने के अवसर के रूप में मानें और जो कुछ हुआ है, दो लोगों को यह महसूस करने के लिए कई बार अलग-अलग पड़ना पड़ता है कि उन्हें एक दूसरे के साथ होने की कितनी आवश्यकता है।

Tuesday, November 26, 2019

11/26/2019 08:04:00 AM

2020 वार्षिक राशिफल जानिए अपने नए साल का सम्पूर्ण भविष्यफल कैसा होगा आपका साल लाभकारी या..…?

डॉ. रामकृष्ण डी तिवारी, ज्योतिर्विद
पढ़ें राशिफल 2020 (Horoscope 2020) और जानें नए साल का भविष्यफल। वार्षिक राशिफल 2020 में हैं आपके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की भविष्यवाणी। हमारे वार्षिक फलादेश की मदद से आप अपने करियर, व्यापार, वित्तीय, परिवार, प्रेम, विवाह एवं स्वास्थ्य जीवन के बारे में जान सकेंगे। तो चलिए जानते हैं साल 2020 में क्या कहती है आपकी राशि।
1- मेष राशि के:- जातक स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले व्यक्ति स्वभाव से थोड़े उग्र होते हैं। क्रोध व आक्रामकता की वजह से आप अपना धैर्य खो बैठते हैं। कार्यों को जवाबदारी से पूर्ण करना पसंद करते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करते हैं। पढ़ने का शौक अधिक रहता है। स्वभाव के विरुद्ध कार्य करना पसंद नहीं करते हैं। परिवार पर स्नेह बना रहता है। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों से लगाव कम ही रहता है। अनुशासन में रहना आपको पसंद आता है। आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त कर पाते हैं।
आर्थिक जीवन:-
वर्ष के शुरुआत में आपका आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। शेयर बाजार में निवेश से आपको मुनाफा होगा। हालांकि आपको जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा आपको उसमें धोखा हो सकता है। मार्च में व्यापार से जुड़ी यात्राएं फलदायी होंगी। वहीं अप्रैल में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जून में आमदनी में गिरावट होने की संभावना है। वहीं अगस्त में पुनः परिस्थितियां आपके आर्थिक जीवन को सबल करेंगी। वर्ष के अंत में आपके खर्चों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना रहेगी। इस समय आपको अपनी बचत पर ध्यान देना होगा। इस साल आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।
करियर-व्यापार:-
वर्ष के शुरुआती दिनों में आपके ऊपर कार्य का दबाव रहेगा, जिसकी वजह से आप अपने निजी जीवन को थोड़ा कम समय दे पाएंगे। यदि आप रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं तो इसके लिए साल का शुरुआती चरण बेहतर है। इस समय आपके व्यापार में विस्तार होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। मई में आपको अपनी मेहनत और परिश्रम का अच्छा फल प्राप्त होगा। अपने अधिकारियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाकर चलें। साल के मध्य में आपके व्यापार में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। इस दौरान व्यवसाय या कार्य के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है। अक्टूबर में व्यापार अथवा कार्य के हेतु विदेशी कंपनियों से संबंध स्थापित हो सकते हैं। वर्ष के अंत में आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। राजनीति के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है।
पारिवारिक जीवन:-
इस वर्ष मित्रों से आत्मीयता बढ़ेगी। आप उनके साथ अपने दुख-दर्द को बांटेंगे। ससुराल की ओर से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। परिवार में सास-बहु के बीच मेलजोल बढ़ेगा। अगर संतान की शिक्षा में कोई बाधा आ रही होंगी तो वे दूर होंगी। आर्थिक कारणों से परिजनों से रिश्ते में खटास आ सकती है। अप्रैल में आपके परिवार में पूजा-पाठ का कार्यक्रम बन सकता है। जुलाई में संतान की ओर से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। अपनी संतान का सही मार्गदर्शन करना आपकी पहली प्राथमिकता होगी। परिजनों के बीच सामंजस्य का भाव बना रहे, इसके लिए आपको पहल करने की आवश्यकता होगी। इस वर्ष ऐसे लोगों से दूर रहें, जो अपने स्वार्थ को प्राथमिकता देते हों। क्योंकि उनसे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।
प्रेम एवं विवाह:-
इस साल वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। साल के शुरुआती महीनों में आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। साल के मध्य में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इस दौरान आपको अपने जज्बातों पर काबू रखना होगा। बात बिगड़ने पर संवाद कायम रखें। क्योंकि जल्दी ही रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। अगर आप किसी के प्रेम में है तो अगस्त में अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। संभव है कि साथी की ओर से भी सकारात्मक जवाब मिले। इस वर्ष अगर प्रेम विवाह के बारे में सोच रहे हैं तो सितंबर का समय अनुकूल है। इस पर बात आगे बढ़ाई जा सकती है। अक्टूबर में आपका मन धर्म तथा आध्यात्म के प्रति बढ़ सकता है। आपको सांसारिक चीज़ें सब बेकार लग सकती हैं। साल के अंतिम माह में साथी के और आपके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। रिश्ते में रोमांस बना रहेगा।
स्वास्थ्य:-
सेहत के नजरिए से देखें तो वर्ष 2020 आपके लिए मिलाजुला रहेगा। वर्ष की शुरुआत में आपके स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। इस पर आपको काबू पाना होगा। साल की शुरुआत में कार्य की अधिकता के चलते आपके ऊपर मानसिक दबाव बना रह सकता है। कोशिश करें कि मन में अधिक दबाव न लें। अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बरतना आपको महंगा पड़ सकता है। मार्च में वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। जून में अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। जुलाई में आपको त्वचा रोग हो सकता है। मौसम परिवर्तन के समय आपको बुखार, खांसी-जुकाम हो सकता है। जरुरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

2- वृषभ राशि के:- जातक शांत और कोमल हृदय वाले होते हैं। राशिचक्र में इस राशि का दूसरा स्थान है। इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाले स्वभाव से अंतर्मुखी और विश्वसनीय होते हैं। ये किसी न किसी कार्य में व्यस्त रहते हैं। इन्हें परिश्रम से भय नहीं रहता है। इन्हें नृत्य गायन खेलकूल, अच्छी चीजों का संग्रह करना व पुस्तकें पढ़ना अच्छा लगता है। इस राशि वाले व्यक्ति चतुराई से अपना काम निकलवा लेते हैं। महत्वपूर्ण बातों को गुप्त रखना पसंद करते हैं। दूसरों के प्रति उदार भाव व दया भाव बना रहता है। प्रयत्न व परिश्रम को महत्व देना पसंद करते हैं। इन्हें शांति का वातावरण अच्छा लगता है। इस राशि के जातक योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं।
आर्थिक जीवन:-
वर्ष 2020 के शुरुआत महीनों में आपकी आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। कामकाज से आमदनी में वृद्धि होगी। हालांकि उच्च शिक्षा हेतु धन ख़र्च होने की संभावना है। फरवरी में धन के मामले में सावधानी बरतें अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। अगर मार्च में शेयर बाजार में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो सोच-समझकर करें। इस वर्ष साल के मध्य में आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। सिंतबर में आपकी सैलरी में वृद्धि हो सकती है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें, लाभ मिलेगा। साल के अंत में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। भौतिक सुख-संसाधनों को जुटाने में आप धन खर्च कर सकते हैं।
करियर-व्यापार:-
करियर की दृष्टि से देखें तो आपके लिए नया साल बदलाव लेकर आएगा। नौकरी के अवसर आएंगे लेकिन आपको उन अवसरों के लिए तैयार रहना होगा। किसी प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ने का मौका मिल सकता है। इस साल आपको अपने करियर में अचानक बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो मार्च के महीने में आपके समक्ष चुनौतियां आ सकती हैं। अपने प्रतिद्वंद्वियों की चाल से बचकर रहें। अप्रैल में लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। इस समय आप अपने व्यापार में कोई नई डील कर सकते हैं। ध्यान रहे, कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों के समक्ष अविश्वास की स्थिति बनी रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। साल के अंत में व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।
पारिवारिक जीवन:-
इस वर्ष आपका मधुर व्यवहार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। आप अपनी मधुर बातों से लोगों को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिजनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। हो सकता है आपके परिजन आपसे इस बात की शिकायत करें। मन में माता-पिता की सेवा का भाव सदा रहेगा। उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिजनों के साथ कटु शब्दों का प्रयोग न करें, इससे आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। अप्रैल में परिजनों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात हो सकती है। इस दौरान परिजनों के साथ आप अपना कीमती समय बिताएंगे। इस वर्ष आप सामाजिक कार्यों में बढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे समाज में आपका और आपके परिवार का रुतबा बढ़ेगा। इस वर्ष आप अपने परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
प्रेम-विवाह:-
साल के शुरुआती चरण में जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। आप दोनों एक-दूसरे की शक्ति बनेंगे। काम की व्यवस्तता के चलते आप अपने प्रेमजीवन को कम समय दे पाएंगे। इस बात को लेकर आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। साल के मध्य में भी जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। उनके द्वारा आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। प्रेम जीवन में अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा गंभीर रहें। इससे आपके रिश्ते में जोश और उत्साह का भाव बना रहेगा। अगर आप शादी योग्य हैं तो मई में आपको अपनी शादी की चिंता सता सकती है। जून में प्रेम का इजहार करने के लिए सही समय होगा। मॉनसून में प्रेम जीवन में आपको आनंद आएगा। लव पार्टनर के साथ कहीं जाने का मन कर सकता है। यदि आप सिंगल हैं तो इस समय नए रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है। साल के अंत में भी प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी।
स्वास्थ्य:-
इस वर्ष सेहत के प्रति किसी तरह की लापरवाही बिल्कुल भी न बरतें। क्योंकि आपको इसका बड़ा नुकसान हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इससे आपका मन किसी एक चीज़ पर एकाग्र नहीं हो पाएगा। शरीर में नवीन ऊर्जा का संचार बना रहे इसके लिए योग व ध्यान की क्रिया अपनाएं। साल के शुरुआती महीनों में किसी के साथ फिजूल की बहस में न पड़ें। असंतुलित खानपान के चलते आपकी सेहत गड़बड़ हो सकती है। मित्रों के साथ दुख-दर्द बांटने से मन हल्का होगा। साल के मध्य में आप अपने कार्य में बिजी रहेंगे, जिसके चलते आप अपनी सेहत पर कम ध्यान दे पाएंगे। अगस्त में कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। साल के अंत में अपनी सेहत पर ध्यान दें। इस दौरान आपको थकान महसूस हो सकती है।

3- मिथुन राशि का:- स्वामी बुध होता है। राशि चक्र में इसका तीसरा स्थान माना जाता है। इस राशि के व्यक्ति शारीरिक रूप से फुर्तीले और हाजिर जवाबी होते हैं। लोग इनकी बौद्धिक क्षमता की प्रशंसा करते हैं। इस राशि वाले धार्मिक और दया भाव रखने वाले होते हैं। अपनी बहुमुखी प्रति के कारण आप भीड़ से अलग नजर आते हैं। आपके अंदर जितना क्रोध रहता है उतना ही संयम होता है। आप लक्ष्य बनाकर कार्य करना पसंद करते हैं। अपने जीवन में नए और अच्छे विचार बनाए रखते हैं। आपके अंदर कार्यों के प्रति उत्साह भी बना रहता है। अनुशासित व निमितता रखना पसंद करते हैं। खानपान का शौक रहता है। मेहनती ईमानदार तथा सहनशील होते हैं। इस राशि के जातक लोगों की भलाई के लिए सदैव आगे रहते हैं किंतु इसका परिणआम इन्हें कमजोर ही प्राप्त होता है।
आर्थिक जीवन:-
इस वर्ष आपका आर्थिक जीवन सामान्य रह सकता है। घर के सदस्यों की सेहत पर आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। इस वर्ष आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। साल के मध्य में आपको आर्थिक मदद की आवश्यकता होगी। इस दौरान आपको पिताजी की तरफ से आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। इस समय आमदनी के नए स्रोत किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद से प्राप्त हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव में आपका धन खर्च हो सकता है। साल के अंत में आपके पास धन का प्रवाह बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
करियर-व्यापार:-
इस साल कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा आपको और भी काबिल बनाएगी। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई में कामयाब होने में सफल होंगे। फरवरी माह में आप किसी के साथ पार्टनरशिप में व्यापार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मनोबल ऊंचा होगा। अपने ऊंचे मनोबल के कारण आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ पाने में सफल होंगे। अगर कार्य-व्यापार में कोई परेशानी आती है तो आपका परिवार आपके सपोर्ट में खड़ा होगा। कार्य व व्यापार के सिलसिले से छोटी यात्राएं होंगी। अगस्त में आपके व्यापार की गति थोड़ी धीमी रहेगी। लेकिन अच्छी बात ये है कि उसमें सकारात्मकता बनी रहेगी। अक्टूबर में कारोबार में सुधार होगा। वहीं नवंबर में आपको अपने बॉस से डांट पड़ सकती है। इसलिए ऐसी कोई भी गलती न करें जिससे कोई आपके ऊपर सवाल उठाए।
पारिवारिक जीवन:-
साल के शुरुआती महीनों में परिजनों के बीच सामंजस्य की स्थिति देखने को मिलेगी। घरवालों का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस वर्ष आप अपने घर पर कोई धार्मिक अनुष्ठान करा सकते हैं। घर पर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर भाई-बहनों के बीच प्रेम का भाव बढ़ेगा। आपके सामाजिक जीवन में व्यवस्तता बढ़ सकती है। घर पर सीनियर सिटीजन की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। इस वर्ष आपके ससुराल में किसी तरह का मांगलिक कार्य हो सकता है जिसमें आप हिस्सा लेंगे। आप समाज के कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप घर के छोटे बच्चों का सही मार्गदर्शन कर सकते हैं।
प्रेम एवं विवाह:-
इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। अगर आप नव दंपत्ति हैं तो संतान प्राप्ति को लेकर कोई ख़ुशखबरी मिल सकती है। यदि आप सिंगल हैं तो किसी की तरफ आपका आकर्षण बढ़ सकता है। इस वर्ष ऑफिस में कोई शख्स आपके दिल को छू सकता है। मार्च में दांपत्य जीवन में ऊर्जा का नया संचार प्रभावित होगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और बेहतर होगा। साल के मध्य में प्रेम संबंध को लेकर थोड़ा सजग रहें। क्योंकि इस दौरान प्यार के दुश्मन आपको बदनाम करने की पूरी साजिश रच सकते हैं। जुलाई में जीवनसाथी को समय दें और उन्हें शिकायतों का मौका न दें।  यदि आप अविवाहित हैं सितंबर में आपको विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम जीवन के लिए समय अच्छा होगा। दांपत्य जीवन में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। साल का अंतिम भाव भी प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूलता लिए हुए है।
स्वास्थ्य:-
सेहत के लिए साल 2020 सामान्य रहेगा। साल के शुरुआती माह में आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गरिष्ठ भोजन से परहेज करें। क्योंकि आपको इस समय पेट से जुड़ी बीमारी परेशान कर सकती है। मानसिक स्थिति को स्थिर बनाए रखने के लिए योग व प्राणायाम पर ध्यान दें। शरीर में पानी की मात्रा में कमी न होने पाए इस बात का ध्यान रखें। साल के मध्य में आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। परंतु अक्टूबर में आपके ऊपर आलस्य हावी हो सकता है। इस बीच आप शारीरिक थकान का भी अनुभव करेंगे। नवंबर-दिसंबर में अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

4- कर्क राशि का:- स्वामी चंद्रमा होता है। राशिचक्र में इसका स्थान चौथा है। इस राशि के जातक का मन चंचल होता है। इसलिए इनके कार्यों और विचारों में चंचलता पाई जाती है। ये अपने ऊपर आने वाले संघर्ष को टालने में सक्षम होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद है। हालांकि इनके जीवन में कई बार अनियमितताएं पाई जाती हैं। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण इन्हें कई बार कष्ट झेलना पड़ता है। व्यर्थ के कार्यों और बातों में आपको रुचि नहीं रहती है। इस राशि में गुरु श्रेष्ठ का होता है। संस्था या सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी इनके कंधों पर रहती है। परंतु इनका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहता है।
आर्थिक जीवन:-
साल के पहले माह में पूंजी का निवेश न करें तो ही बेहतर होगा। कर्क राशि के लोगों का वित्तीय पक्ष उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस साल आपकी जेब में धन तो आएगा, लेकिन वह धन रुकेगा नहीं। घर में किसी मांगलिक कार्य के चलते आपके ऊपर उधारी बढ़ सकती है। अगर आपने अपनी फैमिली के लिए हैल्थ इंश्योरेंस ले रखा है तो अच्छी बात है, वरना परिजनों के स्वास्थ्य में आपके ख़र्च में वृद्धि हो सकती हो सकती है।
करियर-व्यापार:-
कर्क राशि के जातकों का नए साल में करियर जीवन सामान्य रहेगा। भाग्य की अपेक्षा अपनी मेहनत से आप नौकरी क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकते हैं। यदि आप अपने नौकरी जीवन को शानदार बनाना चाहते हैं तो अपने सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाएं। बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरें। नौकरी को केवल नौकरी की तरह ही न समझें बल्कि इसे अपना पैशन समझें।
पारिवारिक जीवन:-
कर्क राशि वालों का पारिवारिक जीवन साल 2020 मिलाजुला रह सकता है। साल के शुरुआती दिनों में मित्रों और क़रीबी लोगों का सहयोग न के बराबर मिलेगा। मार्च में पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। परिजनों का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता कारण बन सकता है। मई में परिजनों से रिश्ते बेहतर होंगे। उनके द्वारा आपको सम्मान प्राप्त होगा। किसी रिश्तेदार की ओर अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। सितंबर में घर पर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
प्रेम-विवाह:-
यह वर्ष आपके प्रेम जीवन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। साल की शुरुआत में लव पार्टनर के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा। आपस में छोटी-मोटी तकरार होंगी, फिर भी प्यार भरा रिश्ता बना रहेगा। अभी तक सिंगल हैं तो इस साल फरवरी मार्च में आपको कोई लव पार्टनर मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर आपको बदनामी के रास्ते ले जा सकता है।
स्वास्थ्य:-
नए वर्ष में आपको स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर आपका ख़र्चा भी बढ़ सकता है। इस साल आप टायफाइड, डेंगू, चिकन गुनिया या अन्य प्रकार के बुखार की चपेट में आ सकते हैं। सेहत के लिहाज से वर्ष के आखिरी दो माह अच्छे हैं।

5- सिंह राशि का:- स्वामी सूर्य ग्रह है। राशिचक्र में इस राशि का पांचवां स्थान है। ईमानदारी व न्यायप्रियता इस राशि का विशेष गुण होता है। कार्यों में व्यस्त रहना पसंद करते हैं। मगर ज्यादा बातचीत पसंद नहीं करते हैं। कर्ज लेने से दूरी बनाए रखना चाहते हैं। मित्रों से मिलजुल कर रहते हैं। कोई व्यक्ति इनसे छल करता है तो ये क्रोधित हो जाते हैं। इन्हें स्वतंत्र रहना प्रिय है। ये चापलूसी करना पसंद नहीं करते हैं। किसी भी बात को गोपनीयता बनाए रखना कभी-कभी थोड़ा कठिन हो रहता है। बड़े बुजुर्गों का सम्मान करते हैं कार्यकुशल एवं परिश्रमी होते हैं।
आर्थिक जीवन:-
साल 2020 में सिंह राशि वालों को मजबूत आर्थिक प्रबंधन की आवश्यकता होगी। जुलाई से नवंबर तक का समय वित्तीय पक्ष के लिए अच्छा है। इस वर्ष आपको अपने खर्चों में लगाम कसने की आवश्यकता होगी। इससे आपका बजट नहीं बिगड़ेगा। धन की बचत अथवा आय के नए स्रोतों का सृजन करने के लिए पैसों का निवेश किया जा सकता है।
करियर-व्यापार:-
साल 2020 में सिंह राशि के जातकों का करियर जीवन नई उंचाइयों पर पहुंच सकता है। इस साल आपको अपने कार्यक्षेत्र में मनचाह फल प्राप्त हो सकता है। लेकिन यह बिना आपकी मेहनत के नहीं होगा। आपकी कुंडली में इस साल शनि ग्रह छठे भाव में रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। अगर आप इस वर्ष कोई प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो आपके विजय होने की प्रबल संभावना है।
पारिवारिक जीवन:-
इस वर्ष आपको परिजनों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। माता जी से प्रेम और वित्तीय आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। करीबी व्यक्तियों की सेहत में गिरावट होने से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। परिजनों के साथ वैचारिक मतभेद भी हो सकता है। हालांकि भाई-बहनों के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। साल के मध्य में आप अपने मित्रों के साथ किसी जगह घूमने जा सकते हैं। इस बीच माता-पिता की सेवा करने का भाव मन जागेगा। इस दौरान आपको संतान सुख प्राप्त होगा। साल के अंत में आपको अपने भाईयों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। साल के अंत में परिवार में शांति का भाव रहेगा।
प्रेम-विवाह:-
नए वर्ष में आपको लव पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रियतम आपके मुश्किल दौर में काम आएगा। इस वर्ष आप अपने साथी के साथ किसी शानदार जगह में घूमने जा सकते हैं। साल के मध्य में लव लाइफ और भी मधुर होगी। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं।
स्वास्थ्य जीवन:-
वर्ष 2020 स्वास्थ्य जीवन के लिए शुभ संकेत कर रहा है। इस वर्ष आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति शुभ होगी। अप्रैल-जुलाई इन दो महीनों में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। वर्ष के अंत में परिजनों में किसी की सेहत बिगड़ सकती है।

6- कन्या राशि का:- स्वामी बुध होता है। राशिचक्र में इस राशि का छठा स्थान होता है। इस राशि के व्यक्ति परिवार की भलाई हेतु हमेशा प्रयासरत रहते हैं। फिर भी इनका सम्मान कुछ कमजोर रहता है। लेकिन ये हमेशा अपने कर्तव्य को भलीभांति निभाते हैं। ये स्वाभिमानी होते हैं। ये बुद्धिमानी से काम निकलवाना जानते हैं। ये भावुक होते हैं और अपने कार्य को अच्छे तरीके से करना जानते हैं। राजनीति में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होता है। अध्यात्म में इनकी रुचि रहती है। इस राशि वालों को गुरु का फल अच्छा प्राप्त होता है।
आर्थिक जीवन:-
साल 2020 में आपका वित्तीय पक्ष मजबूत होगा। इस वर्ष आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। आप नया वाहन, घर या कोई अन्य प्रोपर्टी खरीद सकते हैं। रिश्तेदार आपसे आर्थिक सहायता की उम्मीद करें और आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
करियर-व्यापार:-
फलादेश के मुताबिक कन्या राशि वालों का करियर जीवन वर्ष 2020 में चमक सकता है। इस वर्ष नौकरी में स्थानांतरण भी हो सकता है। ऑफिस में सीनियरों के सहयोग से आप सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ेंगे। लेकिन ऑफिस अथवा कार्य स्थल पर अपने विरोधियों से बचकर रहें। क्योंकि वे आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
पारिवारिक जीवन:-
इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन मिलाजुला रहेगा। साल के शुरुआती महीनों में परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि व्यस्तता के कारण अपने परिजनों को समय कम दे पाएंगे। मार्च में संतान की गतिविधियों पर नज़र रखें। क्योंकि उनका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है तो वह दूर होगा। जुलाई में संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साल के अंत में माता-पिता की सेवा करने से मन को सुकून मिलेगा। इस वर्ष आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
प्रेम-विवाह:-
नए वर्ष में आपको लव पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रियतम आपके मुश्किल दौर में काम आएगा। इस वर्ष आप अपने साथी के साथ किसी शानदार जगह में घूमने जा सकते हैं। साल के मध्य में लव लाइफ और भी मधुर होगी। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं।
स्वास्थ्य जीवन:-
वर्ष 2020 आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के कारण आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। मौसम परिवर्तन के समय छोटी-मोटी स्वास्थ्य तकलीफ हो सकती है। काम में व्यस्तता से मानसिक दबाव रह सकता है।

7- तुला राशि का:- स्वामी शुक्र ग्रह है। राशिचक्र में इस राशि का स्थान सातवां हैं। इस राशि व्यक्ति मनमौजी होते हैं। सभी के साथ व्यवहार बनाकर चलते हैं। ये योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं। परंतु दूसरों को हानि न पहुंचे इसका पूरा ध्यान रखते हैं। कोई भी कार्य स्वयं के विवेक से करना पसंद करते हैं। ये लोग न्यायप्रिय होते हैं। झूठ इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है। दूसरों की भलाई करने के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं। अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार होते हैं। इस राशि की स्त्री को पति तथा पुरुष को पत्नी भाग्यशाली मिलती है।
आर्थिक जीवन:-
नए साल में तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लगातार आपको प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में आप इस साल अपनी सैलरी बढ़वाना चाहते हैं तो आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको अन्य स्रोतों से भी धन कमाने की कोशिश करनी होगी।
करियर-व्यापार:-
करियर राशिफल के अनुसार तुला राशि के जातकों को इस वर्ष अच्छे परिणाम पाने के लिए जमकर मेहनत करना होगा। इस साल आपको अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स पर अधिक ध्यान देना होगा। इससे आप कार्यक्षेत्र में अच्छे संबंध बनाने में कामयाब होंगे और बेबाकी के साथ अपने नए विचारों को सीनियर अधिकारियों के सामने रख सकेंगे।
पारिवारिक जीवन:-
साल के शुरुआत में माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। इस समय आप अपने परिजनों के साथ किसी वैवाहिक समारोह में जा सकते हैं। संतान की शिक्षा एवं उसके भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। हालांकि मई में संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। साल के मध्य में रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। इस समय घर पर कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। साल के अंत में प्रोपर्टी को लेकर घर पर अशांति का वातावरण छा सकता है।
प्रेम-विवाह:-
इस वर्ष प्रेम जीवन में लब्बोलुबाब से बचें। प्यार में जिद न करें, क्योंकि इससे आपका रिश्ता कमजोर होगा। अपने लव पार्टनर पर किसी तरह का दबाव न डालें। अगर इस वर्ष आप अपने लव पार्टनर से शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं तो बात आगे बढ़ा सकते हैं। मई-सितंबर तक आपको प्रेम में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
स्वास्थ्य जीवन:-
नया आपकी सेहत के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस वर्ष आपको किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन साल के शुरुआत में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होंगी। इस समय शारीरिक दर्द एवं पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

8- वृश्चिक राशि का:- स्वामी मंगल ग्रह होता है। राशिचक्र में इसका आठवां स्थान होता है। इस राशि के व्यक्ति का स्वभाव गरम होता है। इनका क्रोध कितना भी क्यों न हो हृदय में दयाभाव रहता है। इर राशि के लोग दूसरों के कामों बेवजह हस्तक्षेप नहीं करते हैं और न ही किसी को अपने कामों में दखलअंदाजी बर्दाश्त करते हैं। इस राशि के व्यक्तियों की इच्छाएं देरी से पूर्ण होती हैं। यदि अचानक खर्च की आवश्यकता पड़ जाए तो इन्हें समय पर धन प्राप्त नहीं करते आत्मविश्वास व आध्यात्मिक श्रद्धा बनी हती है। ऐसे जातक अपनी कला या किसी कार्य में कुशल होते हैं।
आर्थिक जीवन:-
साल 2020 में आपको वित्तीय लाभ प्राप्त होंगे। आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। यदि आपने किसी से धन उधार लिया है तो आप इस साल उसे चुका सकते हैं। अगर कोई बड़ा आर्थिक फैसला लें, तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।
करियर-व्यापार:-
नौकरी-पेशा के लिए साल 2020 मिलाजुला रह सकता है। इस दौरान आपका कभी अपने कार्यक्षेत्र में कमजोर पड़ेंगे तो आपका साहस और आत्मविश्वास आपको नया मार्ग दिखाएगा। कुछ मामलों में भाग्य भी आपका साथ देगा। अपने कार्य के परिणाम को लेकर हताश होने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि आपको उससे सीख लेने की आवश्यकता होगी।
पारिवारिक जीवन:-
वर्ष की शुरुआत में परिजनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। यदि संतान विवाह योग्य है तो उसके रिश्ते की बात चल सकती है। घर में किसी तरह की अशांति चल रही है तो उसमें वह दूर होगी। आप अपने परिवार के प्रति अपने उत्तरदायित्व को भलिभांति समझेंगे। समाज में आपका और आपके परिवार वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अक्टूबर में परिजनों के साथ सुखद समय बिताने का मौक़ा मिलेगा। हालांकि नवंबर में परिवार की जरुरतों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। वर्ष के अंतिम माह में आपको अपनी संतान की सेहत पर ध्यान देना होगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।
प्रेम-विवाह:-
प्रेम जीवन के लिए नया साल आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस वर्ष आपकी लव लाइफ़ में उतार-चढ़ाव आएंगे। प्रेम जीवन में असुरक्षा की भावना रहेगी। प्रियतम के साथ वैचारिक मतभेद होने से आपको परेशानी हो सकती है। लव पार्टनर पर शक करने ब्रेक अप होने की संभावना है।
स्वास्थ्य जीवन:-
इस वर्ष आपको आपको स्वास्थ के क्षेत्र में मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस वर्ष आपको मानसिक बेचैनी रह सकती है। ऐसी स्थिति में दैनिक रूप से ध्यान और योग करें। स्वास्थ्य के प्रति किसी तरह की लापरवाही न बरतें।

9- धनु राशि का:- स्वामी गुरु बृहस्पति होता है। राशिचक्र में यह नौवीं राशि है। इस राशि के लोग अधिक खर्चीले होते हैं। इन्हें धन एकत्रित करने में कठिनाई भी आती है। वाद-विवाद से दूरी बनाएं रखते हैं। इन्हें वाल्यास्था में कुछ कष्ट अवश्य रहता है। स्पष्ट बोलने व निडर स्वभाव के कारण कभी कभी कार्यों में बाधा भी आती है। इस राशि के जातक ज्योतिष, कानूनी कार्य, शिक्षण या कला क्षेत्र के जानकार होते हैं। स्वयं के स्तर पर व्यापार करना इनके लिए लाभकारी होता है। भागीादरी में घाटा होने की संभावना रहती है।
आर्थिक जीवन:-
धनु राशि के जातकों को इस साल अल्पावधि में किए गए निवेश से मुनाफ़ा होगी। धन से जुड़े मामलों में बहुत ज्यादा किसी पर भरोसा न करें। अगर अर्थ से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है। इस वर्ष आप धन की बचत कर पाने में कामयाब होंगे।
करियर-व्यापार:-
धनु राशि के लोगों के कार्यक्षेत्र के लिए साल 2020 अच्छे संकेत कर रहा है। आप इस वर्ष सफलता की पूरी उम्मीदें लगा सकते हैं। इस साल आपको विदेशी कंपनी से भी ऑफर मिल सकता है। बीते साल की अपेक्षा यह वर्ष आपके लिए अधिक फलदायी होगा। इस वर्ष आपकी आय में वृद्धि भी होगी और प्रमोशन मिलने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
पारिवारिक जीवन:-
वर्ष की शुरुआत में परिजनों के साथ समय बिताने का मौक़ा मिलेगा। ननिहाल पक्ष में किसी आयोजन के चलते आप थोड़े व्यस्त रह सकते हैं। संतान के ऊपर धन खर्च होगा। अपनी स्पष्टवादी छवि से आप अपने परिजनों से दूर हो सकते हैं। अप्रैल में माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। जून में माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सितंबर में परिजनों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित होंगे। वर्ष के अंतिम माह में ससुराल पक्ष से किसी तरह का आर्थिक लाभ मिल सकता है।
प्रेम-विवाह:-
लव राशिफल 2020 के अनुसार, नया आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा है। प्रेम के पड़ाव में उतार-चढ़ाव भी आएंगे, लेकिन उनका असर बहुत ज्यादा नहीं होगा। वर्ष के मध्य में प्रेम जीवन के लिए परिस्थितयां अनुकूल होंगी। इस समय आपके सारे गिले शिकवे दूर हो सकते हैं। यदि नया रिश्ता है तो जल्दबाजी न दिखाएं।
स्वास्थ्य जीवन:-
इस वर्ष आपको आपको स्वास्थ के क्षेत्र में मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस वर्ष आपको मानसिक बेचैनी रह सकती है। ऐसी स्थिति में दैनिक रूप से ध्यान और योग करें। स्वास्थ्य के प्रति किसी तरह की लापरवाही न बरतें।

10- मकर राशि का:- स्वामी शनि होता है। राशिचक्र की यह दसवीं राशि है। इस राशि वाले जातक गहरी सोच वाले होते हैं। धन एवं व्यापार के मामले इस राशि के जातक बहुत सावधान रहते हैं। ये एक समय में कई कार्य करने में सक्षम होते हैं। मनोरंजन करने वाले होते हैं। इस राशि की महिलाएँ अपने घर को व्यवस्थित रखती हैं। कभी-कभार इस राशि के जातक अपने स्वार्थ को आगे रखते हैं और इन्हें खुद पर भरोसा भी नहीं होता है। ये बाचाल प्रवृति के होते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को भलिभांति समझते हैं। इसके अलावा इस राशि वाले दृढ़ निश्चयी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। संदेह करना इनका नकारात्मक पक्ष है।
आर्थिक जीवन:-
मकर राशि वालों के लिए वर्ष 2020 चुनौतियों से भरा हो सकता है। इस वर्ष आपकी किसी गलती से धन हानि हो सकती है। आर्थिक संकट से बचने के लिए बजट प्लान किया जा सकता है। वित्तीय लालच में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जो अनैतिक या गैर कानूनी हो। 
करियर-व्यापार:-
मकर राशि वालों को इस साल सामान्य परिणाम मिलेंगे। लेकिन अपनी मेहनत के बलबूते आप अपने कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग एमएनसी कंपनियों में कार्य कर रहे हैं तो उन्हें इस वर्ष तरक्की प्राप्त होगी। वहीं जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें जून के बाद से अच्छा मुनाफा हो सकता है।
पारिवारिक जीवन:-
वर्ष के शुरुआत में ख़शहाली बनी रहेगी। घर में ख़ुशहाली का भाव बना रहेगा। घर में किसी मेहमान के आने से ख़ुशियां आएंगी। जुलाई में परिवार वालों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। इस बीच घर वालों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। सितंबर में घर पर कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। समाज में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। नवंबर में परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना रहेगी। हालांकि जनवरी में उनका पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा।
प्रेम-विवाह:-
नए साल में आपकी लव लाइफ मधुर होगी। लव पार्टनर के साथ के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। लेकिन इस बीच साथी को आपकी कोई बात बुरी भी लग सकती है। साल भर प्यार में सकारात्मकता बनी रहेगी। अगर आप लव मैरिज करने के बारे में सोच रहें तो आप आगे बढ़ सकते हैं।
स्वास्थ्य जीवन:-
इस साल स्वास्थ्य जीवन में आपको मिलेजुले परिणाम देगा। इस साल आपकी कोशिश ये रहनी चाहिए कि आलस्य आपके ऊपर हावी न हो। आपको इस वर्ष कमजोरी, थकान का अहसास हो सकता है इसलिए अपने खानपान पर भी ध्यान दें। साल के अंतिम महीनों में आप अच्छी सेहत का आनंद ले सकते हैं।

11- कुंभ राशि का:- स्वामी शनि है। राशिचक्र में इसे ग्यारहवां स्थान प्राप्त है। इस राशि वालों का सबसे बड़ा गुण उनकी प्रगतिशीलता है। वहीं उनकी सबसे बड़ी कमजोरी विचार एवं व्यवहार में दोहरापन होता है। इस राशि के जातक अपने उद्देश्य के प्रति पूर्ण ईमानदार एवं प्रतिबद्ध होते हैं। ये परिश्रम करके अपना जीवनयापन करते हैं। कभी-कभी स्वभाव में उग्रता भी पाई जाती है। किंतु आंतरिक रूप से शांत एवं नम्र होते हैं। दूसरों की सहायता करते हैं। जवाबदारी हो या संघर्ष जीवन में ये इन बातों से घबराते नहीं है। प्रयत्नशील बने रहते हैं। जीवन में कुछ न कुछ कष्ट बना रहता है। पढ़ने का शौक भी रहता है तथा किसी ज्ञान प्राप्ति हेतु प्रयासरत रहते हैं। कुछ मामलों में कभी कभी बदलापन भी रहता है।
आर्थिक जीवन:-
कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2020 शुभ संकेत कर रहा है। इस वर्ष आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा। जून से नवंबर तक आपको आर्थिक फैसले लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आर्थिक रूप से आपको मनोवांछित फल प्राप्त हो सकते हैं।
करियर-व्यापार:-
इस वर्ष आपको अपने कार्यस्थल पर निराशा हाथ लग सकती है। अपने कार्य को लेकर आपके मन में हीन भावना आ सकती है। ऐसी स्थिति में खुद को संभालें और धैर्य न खोयें। यदि आप इस साल पार्टनरशिप में कोई कारोबार शुरु करते हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। इसके लिए अप्रैल-जून का महीना अच्छा है।
पारिवारिक जीवन:-
साल की शुरुआत में मित्रों के साथ मिलना-जुलना होगा। उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। रिश्तेदारों से मिलना-जुलना होगा। साल की शुरुआत में परिजनों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में जाना हो सकता है। मार्च में माता जी की सेहत का ध्यान रखें। परिजनों के साथ मेलजोल रखें। साल के मध्य में समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। जिससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। माता-पिता की सेवा करने से मन प्रसन्न रहेगा। साल के अंत में परिवार में संतुलन बनाने की आवश्यकता होगी।
प्रेम-विवाह:-
लव राशिफल 2020 आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। इस वर्ष प्रेम जीवन में कठिनाईयां आएंगी, लेकिन रिश्ता अटूट बना रहेगा। प्रियतम को आपकी कोई आदत बहुत बुरी लग सकती है। संभव हो तो अपनी इस आदत को बदलने का प्रयास करें। रिलेशनशिप की शुरुआत में अपनी भावनाओं पर काबू करें।
स्वास्थ्य जीवन:-
इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि इस साल आपको सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर फरवरी से मई के बीच आप बाहर के खाने से परहेज करें। दिनचर्या में सुधार करने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

12- मीन राशि का:- स्वामी गुरु है। इसे राशि चक्र में बारहवां स्थान प्राप्त है। राशि के जातक किसी भी प्रकार के लालच में फंसना पसंद नहीं करते हैं। तर्क वितर्क की स्थिति में निर्णय लेने में असुविधा महसूस करते हैं। इनकी कार्यक्षमता अच्छी होने के कारण परिश्रमपूर्वक अपना काम निकलवा लेते हैं। कानूनी कार्यों में कई कठिनाइयां रहती हैं। खर्च की अधिकता रहने से कभी-कभी आर्थिक कष्ट झेलना पड़ता है। इन्हें परिवार का सहयोग समय पर नहीं मिल पाता स्वभाव में विनम्रता बनी रहती है। ईमानदारी से कार्य करना पसंद करते हैं। इस राशि वाले दिखावे से परहेज करते हैं। मंगलवार के दिन लेनदेन करना अशुभ होता है।
आर्थिक जीवन:-
वर्ष 2020 आर्थिक रूप से आपके लिए लाभकारी है। इस वर्ष अगर आप किसी दीर्घावधि चीज़ों में निवेश करते हैं। अगर आपका धन कहीं रुका हुआ है तो इस वर्ष वह आपके पास आ सकता है। विदेशी व्यापार से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
करियर-व्यापार:-
मीन राशि के जातकों को साल 2020 में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी-पेशा के लिहाज से नया वर्ष आपके लिए अच्छा बीतेगा। मार्च के अंत से और जून तक आपको अपने कार्यक्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्य-व्यवसाय के सिलसिले से घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। 
पारिवारिक जीवन:-
वर्ष की शुरुआत में घर-परिवार में घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। साल की शुरुआत में किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपकी यादें ताजा हो सकती हैं। इस समय संतान सुख प्राप्त होगा। मार्च में आप अपने परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। अप्रैल में परिजनों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। माता जी के साथ किसी प्रकार के मतभेद हैं तो वे साल के मध्य में दूर होंगे। सितंबर माह में परिवार में तालमेल दिखाई बना रहेगा। साल के अंत में माता-पिता के सहयोग से कोई पुराना मसला संपन्न होगा। 
प्रेम-विवाह:-
वर्ष 2020 में आपके प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेंगे। अगर लव पार्टनर आपसे किसी बात पर नाराज हो गया है तो उसकी नाराजगी साल के पहले माह में दूर हो सकती है। प्रियतम के साथ रोमांस करने का भरपूर मौका मिलेगा। साथ ही उनसे किसी बात को लेकर झगड़ा भी हो सकता है।बात आगे न बढ़ें, इसका अवश्य ही ध्यान रखें। साल के अंत में व्यस्तता के कारण अपने साथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे।
स्वास्थ्य जीवन:-
वर्ष 2020 स्वास्थ्य जीवन के लिए मुधर रहेगा। इस वर्ष सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। लेकिन खांसी-जुकाम जैसी परेशानियां रह सकती हैं। मई से सितंबर तक आपका मन हल्का रहेगा।

ज्योतिषाचार्य का परिचय:- ज्योतिर्विद डॉ. रामकृष्ण डी तिवारी इस क्षेत्र में कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं। आपका कार्यक्षेत्र विश्व के अनेक देशों में हैं। आप कई विदेश यात्राएं कर चुके हैं। उच्च शिक्षित और वैदिक शास्त्रोक्त पद्धति से कार्य करना ही उनकी विशेषता है।

Sunday, November 24, 2019

11/24/2019 04:54:00 AM

कर्क राशि वाले हो जाएं सावधान, इन 3 राशि वालों से रहे सतर्क

कर्क राशि जल तत्व प्रधान हैं। जल तत्व का अधिमित्र पृथ्वी, मित्र वायु, शत्रु अग्नि है। वृष, कन्या व मकर राशियां पृथ्वी तत्व राशियां हैं। वायु तत्व राशियां में मिथुन, तुला एवं कुंभ है। अग्नि तत्व राशियों में सिंह, मेष और धनु राशियां आती हैं। जबकि जल तत्व की अन्य राशियां वृश्‍चिक और मीन हैं।
इसका मतलब यह कि कर्क की वृश्चिक, मीन, वृष, कन्या व मकर राशि वालों के साथ अच्‍छी पटरी बैठती है। मिथुन, तुला व कुंभ राशि वालों के साथ भी ये रिश्ते निभा लेते हैं, लेकिन मेष, सिंह व धनु राशि वालों के साथ इनकी शत्रुता रहती है। लेकिन हमें राशि तत्व के अलावा राशि ग्रह भी देखना होगा। ग्रहों के मित्रता के अनुसार...
ग्रह मित्रता के अनुसार : कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद है। चंद्र के अधिमित्र सूर्य और बुध, मित्र मंगल और शुक्र, सम केतु, शत्रु शनि और गुरु जबकि अधिशत्रु राहु है। इसका मतलब यह कि सूर्य कि सिंह, बुध की मिथुन और कन्या राशि वाले अधिमित्र, मंगल की मेष और वृश्चिक राशि वाले मित्र, शुक्र की तुला राशि वाले मित्र, केतु सम, शनि की कुंभ और मकर राशि वाले और गुरु की धनु और मीन राशि वाले शत्रु और राहु अधिशत्रु है।
1.बन सकते हैं ये अच्‍छे मित्र : कर्क राशि वालों की वृष, कन्या, मीन व मकर राशि वालों से मित्रता रह सकती है, जबकि ग्रह मैत्री के अनुसार सिंह और मिथुन से भी कुछ-कुछ संबंध बन सकता है।
2.इनसे भी पटरी बैठा सकते हैं : मिथुन, तुला एवं कुंभ राशियों से भी यह पटरी बैठा सकते हैं जबकि ग्रह मैत्री के अनुसार मेष, वश्चिक और तुला से भी यह संबंध बैठा सकते हैं।
3.इनसे रहती है खटास :  सिंह, मेष और धनु राशियों से इनकी शत्रुता रह सकती है जबकि ग्रह मैत्री के अनुसार कुंभ और मकर राशि वालों से इनकी शत्रुता रहेगी। 
निष्कर्ष :
कर्क राशि वालों को मेष, कुंभ और धनु राशि वाले से सतर्क रहना चाहिए।

Friday, November 22, 2019

11/22/2019 07:21:00 AM

धन, संपत्ति, सौंदर्य और ऐश्वर्य की है इच्छा है तो ऐसे करें शुक्र ग्रह को प्रसन्न

ज्योतिष डेस्क। 21 नवंबर 2019 को शुक्र ग्रह ने धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। शुक्र के इस गोचर का प्रभाव हम सभी पर पड़ेगा। ये प्रभाव शुभाशुभ दोनों हो सकते हैं।  ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, ऐश्वर्य, वैभव, कला, संगीत और काम वासना का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला का मालिक है। मीन राशि में यह उच्च और कन्या राशि में नीच अवस्था में होता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह प्रबल होता है, उनके व्यक्तित्व को शुक्र आकर्षक बनाता है।
प्रबल शुक्र के जातक धन और वैभव संपन्न होते हैं। उनका जीवन ऐश्वर्यशाली होता है। अगर जातक कला क्षेत्र से जुड़ा होता है तो वह उस क्षेत्र में सफलता के नए आयाम छूता है। इसके विपरीत यदि कुंडली में शुक्र ग्रह अशुभ होता है तो उससे जातकों को कई तरह की परेशानियां होती हैं। शुक्र के अशुभ प्रभाव के कारण जातक का जीवन दरिद्रमय हो जाता है। उसे सभी प्रकार के सांसारिक सुख प्राप्त नहीं हो पाते हैं।
शुक्र को कैसे करें प्रबल:-
शुक्र ग्रह के शुभ फल पाने के लिए जातक को इसको मजबूत करना होगा। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह की शांति के उपाय बतलाए गए हैं। इनमें विधिनुसार शुक्र यंत्र स्थापना करके उसकी पूजा, शुक्र ग्रह के बीज मंत्र का जाप, शुक्र ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान, शुक्रवार का व्रत, मां लक्ष्मी जी की पूजा, हीरा रत्न, छह मुखी रुद्राक्ष और अरंड मूल की जड़ धारण करना बताए गए हैं।
शुक्र ग्रह की मजबूती के उपाय:-
1- चमकदार सफेद एवं गुलाबी रंग का प्रयोग करें।
2- मां लक्ष्मी अथवा मां जगदम्बा की पूजा करें।
3- श्री सूक्त का पाठ करें।
4- शुक्र की शांति के लिए शुक्रवार के दिन उपवास रखें।
5- शुक्रवार के दिन दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करें।
6- शुक्र बीज मंत्र "ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः" का 108 बार उच्चारण करें।
7- चांदी की बांसुरी कान्हा को चढ़ाएं। 
8- चांदी की सामग्री का पूजन करें। 
9- हीरा जानकारों से पूछकर पहन सकते हैं। 
10- चांदी की लक्ष्मी जी को इत्र और शहद चढ़ाएं।

Thursday, November 21, 2019

11/21/2019 07:41:00 AM

गुरु का राशि परिवर्तन, नए साल 2020 में कर देगा धनवान, पढ़ें 12 राशियां

साल 2020 में गुरु (बृहस्पति) 30 मार्च 2020 को अपनी स्वराशि धनु से शनि ग्रह की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। लेकिन पुनः 30 जून को वक्री होकर धनु राशि में आ जाएंगे और फिर 20 नवंबर को गुरु वापस मकर राशि में संचरण करेंगे। गुरु को शुभ ग्रह माना जाता है। यह ज्ञान, धर्म-अध्यात्म और नैतिक कार्यों का कारक है। राशियों में इसे धनु और मीन राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। आइए राशि अनुसार, जानते हैं साल 2020 में गुरु की चाल का प्रभाव।
मेष
मेष राशि के वालों को साल 2020 में गुरु का आशीर्वाद मिलेगा। इस वर्ष आपको न केवल धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, बल्कि कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होगी। साल के प्रारंभ में आपको किसी तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। वहीं ऑफिस में बॉस आपके कार्य से खुश रहेगा।
वृष
वर्ष 2020 में वृष राशि वालों के जीवन पर गुरु की चाल का मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। इस साल की शुरुआत में आपकी किसी रहस्य को जानने की इच्छा तीव्र होगी। लेकिन सेहत से जुड़ी परेशानी भी आपको रह सकती हैं। ससुराल पक्ष से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। 
मिथुन
साल 2020 में गुरु की चाल से मिथुन राशि के जातकों को शुभाशुभ फलों की प्राप्ति होगी। गुरु के शुभ प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में साझेदारी से भी लाभ मिलेगा। अगर आप शोध के कार्य से जुड़े हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। लेकिन इस साल वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कर्क
वर्ष की शुरुआत में आपको पेट से जुड़ी हुई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस ओर आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अपने शत्रुओं की चाल से भी बचकर रहें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की भरसक कोशिश कर सकते हैं। इस साल आपके शादीशुदा जीवन में शांति बनी रहेगी।
सिंह
वर्ष 2020 में गुरु के आशीर्वाद से आपको संतान की ओर से खुशियां मिलेंगी। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इसमें आपको प्रबल सफलता मिलने की संभावना है। आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश भी जा सकते हैं। इस साल आपको सेहत से जुड़ी भी समस्याएं हो सकती हैं। ये समस्याएं पेट, मोटापे या सूजन से जुड़ी हो सकती हैं। 
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए गुरु का गोचर लाभकारी होगा। गोचर के शुभ प्रभाव के कारण आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। आपकी माता जी को सेहत का लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। इस वर्ष आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि भी खरीद सकते हैं।
तुला
गुरु के इस गोचर से साल 2020 में तुला राशि वालों को अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाई-बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा होने की भी संभावना है। परंतु जैसे ही साल के शुरुआती महीने बीतेंगे वैसे ही परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। आपके सुखों में वृद्धि होगी।
वृश्चिक
गुरु के राशि परिवर्तन से आपको इस वर्ष बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस साल आपको विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त होगा। आपकी वाणी में मिठास आएगा। आप अपने गुस्से को काबू कर पाने में सफल होंगे। इस वर्ष आपके आत्म-विश्वास में भी वृद्धि होगी। आप बेबाकी से अपनी बातों को रखेंगे।
धनु
धनु राशि वालों के लिए गुरु का गोचर शानदार रहेगा। वर्ष की शुरुआत में गुरु आपकी राशि में ही स्थित होगा। इस दौरान आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आप अपने नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखेंगे। आर्थिक जीवन में आपको तरक्की मिलेगी। आपके पास एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा।
मकर
गुरु के गोचर से साल 2020 में आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आपके पास धन तो आएगा, लेकिन वह आपके हाथों पर नहीं रुकेगा। आर्थिक फैसले ध्यान से लें अन्यथा आपको धन हानि भी हो सकती है। गुरु के गोचर से आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन भी देखा जा सकता है।
कुंभ
साल 2020 में गुरु का राशि परिवर्तन आपको विभिन्न क्षेत्रों में सफलता दिलाएगा। इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप धन की बचत कर पाने में भी सफल होंगे। बड़े भाई-बहनों से प्रेम भाव बढ़ेगा। आवश्यकता पड़ने पर वे आपकी सहायता कर सकते हैं। 
मीन
मीन राशि वालों के लिए साल 2020 में होने वाला गुरु का गोचर शुभ रहेगा। इसके आशीर्वाद से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर आप शिक्षा विभाग से जुड़े हैं तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा जैसा हो सकता है। कार्य में तरक्की मिलने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।

Sunday, November 10, 2019

11/10/2019 08:25:00 AM

10/11/19 आज का राशिफल:- सामाजिक कार्यों में मन लगेगा, मान सम्‍मान में बढ़ोतरी होगी इनकी किस्मत तेज

ज्योतिष डेस्क। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा, मान सम्‍मान में बढ़ोतरी होगी माता पिता का प्रेम व सहयोग मिलेगा। वरिष्‍ठजनों के साथ संपर्क का लाभ मिलेगा। खानपान का शौक रहेगा।
ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): व्‍यापार में कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं। आपकी रचनात्‍मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। आत्‍मविश्‍वास बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सावधानी रखें। मित्रों के साथ समय व्‍यतीत होगा।
TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): ईश्‍वर भक्ति में समय व्‍यतीत होगा। निवेश संबंधी निर्णय गलत साबित हो सकता है। नाैकरी व व्‍यापार में शत्रु षड्यंत्र रच सकते हैं। बच्‍चों का मार्गदर्शन करेंगे। भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा।
GEMINI (21 मई – 20 जून): काम की अधिकता सेहत बिगाड़ सकती है। लंबी दूरी की यात्रा टालें। कोर्ट कचहरी के कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। विद्यार्थियों का श्रम व मेहनत सफल होगी। निवेश लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
CANCER (21 जून – 22 जुलाई): मान सम्‍मान में बढ़ोतरी होगी। प्रियजनों के साथ समय व्‍यतीत करेंगे। प्रेम विवाह की सहमति मिल सकती है। नौकरी में तरक्‍की व स्‍थानांतरण के योग हैं। नया वाहन क्रय कर सकते हैं।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): रोजी रोजगार के उचित अवसर मिल सकते हैं। आय प्राप्ति के साधनों में वृद्धि होगी।धर्म व आध्‍यात्‍म के प्रति रुचि बढ़ेगी। घर में सुख शांति का वातावरण रहेगा। निवेश से बचें। यात्रा आनंददायक।
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): ससुराल पक्ष के किसी कार्यक्रम में भाग लेना पड़ सकता है। आलस्‍य की अधिकता रहेगी। दूसरों की मदद करना भारी पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। पिता का सहयोग प्राप्‍त होगा।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): जीवनसाथी से भरपूर प्रेम व सहयोग मिलेगा। समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्‍सा लेंगे। व्‍यापार में अच्‍छा मुनाफा हो सकता है। कार्यों में आत्‍मविश्‍वास झलकेगा। रुका धन प्राप्‍त हो सकता है।
SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। संतान की उच्च शिक्षा पर धन खर्च हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपकी लोकप्रियता में इजाफा होगा। कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी।
SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): मित्रों से अनबन हो सकती है। व्‍यापार में उतार चढ़ाव हो सकता है। आलस्‍य व थकान का अनुभव करेंगे। बुरी आदतों का त्‍याग करें। माता पिता का प्रेम व सहयोग मिलेगा। अधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे।
CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): परिजनों के प्रति स्‍नेह का भाव रहेगा। प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ने में सफल रहेंगे। अनावश्‍यक बातों को मन में स्‍थान न दें। खानपान का शौक रहेगा। व्‍यापार में उन्‍नति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। यात्रा टालें।
AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): कार्यों के प्रति उत्‍साह बना रहेगा। उधार लेनदेन से बचें। आपकी चारों तरफ प्रशंसा होगी। वरिष्‍ठजनों के साथ संपर्क का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से अच्‍छा सामंजस्‍य बना रहेगा।
PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): मित्रों के साथ विशेष समय बिताने के कारण मन प्रसन्‍न रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी कार्यक्रम में भाग लेना पड़ सकता है। मन प्रसन्‍न रहेगा।

Saturday, November 9, 2019

11/09/2019 07:59:00 AM

21 नवंबर 2019 तक शुक्र रहेंगे वृश्चिक राशि में, क्या असर हो रहा है आपकी जिंदगी में

ज्योतिष डेस्क। शुक्र गोचर 28 अक्टूबर 2019, सोमवार से वृश्चिक राशि में चल रहे हैं। 21 नवंबर 2019, बृहस्पतिवार को दोपहर 12:04 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। शुक्र ग्रह का कैसा प्रभाव 12 राशियों पर हो रहा है आइए जानते हैं... 
राशिनुसार शुक्र गोचर का प्रभाव:-
मेष राशि
जीवन साथी की ख़राब सेहत में बदलाव के कारण इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य की स्थिति पर भी पड़ेगा। आपको चिंता करने से बचना चाहिए। अधिक विचार करना आपके लिए उचित नहीं होगा। कार्य में देरी हो सकती है। धन हानि का भी संकेत मिल रहा है। किसी को भी कर्ज न दें।
वृषभ राशि
रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। रोज़गार व व्यापार के लिए उत्तम समय है कि आप अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं। करियर में लाभ होगा। लेकिन अभी के लिए कोई मौद्रिक लाभ नहीं है धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ रोमांटिक रहने वाली है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन राशि
सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। इसलिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। विरोधी भी सक्रिय होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा आप अपने लिए दुश्मन बना लेंगे। लंबी दूरी यात्रा करने से बचें दुर्घटना की संभावना है। धन लाभ अधिक नहीं होगा, परंतु कुछ अप्रत्याशित धन लाभ होगा। पैसे बचाने की कोशिश करें।
कर्क राशि
लव लाइफ के लिए अच्छा समय है। अपने साथी को कहीं घुमाने ले जाएं, तो संबंध और भी मजबूत होंगे। नई नौकरी/नया व्यवसाय करने का मौका मिल सकता है। जो जातक अच्छी नौकरी की तलाश में थे उनकी तलाश खत्म हो सकती है। वित्तीय स्थिति अच्छी होगी। शिक्षा के लिए भी समय अच्छा है। 
सिंह राशि
नया घर या नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो समय अनुकूल है आप खरीद सकते हैं। लघु यात्राओं का संकेत मिल रहा है। यात्रा आपके लिए शुभ साबित होगी। इसके साथ ही संबंधों के लिए शुक्र गोचर सौहार्दपूर्ण रहने वाला है। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। 
कन्या राशि
भाग्य का साथ आपको भरपूर मिलने वाला है। कार्यों में विलंब हो सकते है लेकिन अंतिम समय में आपको सफलता मिलेगी ऐसा आपके भाग्य के कारण होगा। जो जातक शादीशुदा हैं और उनके वैवाहिक जीवन में काफी दिनों से उतार-चढ़ाव आ रहा है तो आपकी यह भी समस्या दूर होगी। साथी आपका सम्मान करेगा और आपको पूरा प्यार देगा। 
तुला राशि
शुक्र गोचर अच्छा है आपके लिए। भाई बहनों से प्यार व सम्मान मिलेगा। किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं इसका संकेत मिल रहा है। यात्रा आपके लिए मंगलमय रहेगी। सामाजिक स्तर में और सुधार होगा। सार्वजनिक कार्यों में शामिल होंगे। सकारात्मक ऊर्जा से घिरे रहेंगे। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी। 
वृश्चिक राशि
कलात्मक विचार मन में पैदा होंगे। जो आपके लिए काफी लाभदायक होंगे। शुक्र गोचर आपके लिए अच्छा रहने वाला है। छात्रों के लिए भी यह गोचर शुभ है। यदि विद्यार्थी किसी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो परिणाम आपके हित में आ सकता है। पढ़ाई के लिए जो जातक स्थान बदलने की सोच रहे थे उनकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। 
धनु राशि
समय आपका पूरा साथ देगा। किए गए कार्य से आपको लाभ होगा। करियर में सफलता मिलेगी। जो जातक विवाह व मांगलिक कार्यों के लिए रूके हुए थे उनके लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। 
मकर राशि
किसी की मदद से आपके काम पूरे होंगे। जिससे आपको लाभ होगा। कुछ भी खरीदने के लिए यह समय अनुचित है परंतु आप अपनी कोई संपत्ति बेचना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। धन लाभ होगा। मनोकामना पूरी होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। 
कुंभ राशि
शुक्र का गोचर कुंभ जातकों के लिए शुभ है। शुक्र का गोचर आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है। संपत्ति से संबंधित कोई विवाद है तो वह भी सुलझ सकता है। कुछ नया करने की चाह जाग सकती है समय अच्छा है आप कुछ नया कर सकते हैं। मीडिया में जो लोग हैं उनके लिए भी यह गोचर शुभ साबित होगा।
मीन राशि
शुक्र गोचर मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा है। मीन जातकों के साथी उनका पूरा समर्थन करेंगे। बस आपको संतान पक्ष से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पेशेवर तौर पर कोई आपको अनुकूल सलाह दे सकता है। जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

Wednesday, August 28, 2019

8/28/2019 06:52:00 PM

जिस महिला के हाथ में होती है ऐसी आकृति, उसका वैवाहिक जीवन रहता है सुखमय

ज्योतिष। हमारे जीवनचक्र में हस्तरेखा का बहुत ही बड़ा महत्व है। शास्त्र के अनुसार हथेली की रेखाएं हमारे भाग्य से जुड़े होते है, जो हर इंसान के भविष्य में होने वाली अच्छी-बुरी बातों का संकेत देते हैं। आज हम बात करेंगे स्त्रियों के हस्तरेखा के बारे में। शास्त्र के अनुसार भाग्यशाली स्त्रियों के हाथों में कुछ खास शुभ निशान होते हैं। जिनके प्रभाव से उनको धन लाभ, सुख-संपत्ति और पैसा मिलता है। तो चलिए आज जानते है क्या आपके हाथ में है वो निशान जीवन में हर कोई सुखी रहना चाहता है। अगर किसी स्त्री की हथेली में कमल या मछली जैसी आकृति बन रही हो तो उसका जीवन सुख और सुविधाओं से भरा होता है।
हर कोई चाहता है कि उनका जीवन साथी उन्हें बहुत प्यार करें और उनके खुश रखे। अगर आपके हाथ में रथ या ध्वजा का निशान बना होता है तो उसका जीवनसाथी बड़ा अधिकारी होता है और बड़ा बिजनेस मेन होता है।
स्त्री की हथेली में शंख, चक्र या पद्म का चिन्ह होता है तो उसका पुत्र बड़ा आधिकारी या राजा समान जीवन जीने वाला होता है, और हाथों में स्वस्तिक का निशान बनता हो तो ऐसी स्त्रियां जहां रहती हैं वहां पैसों की कमी नहीं होती, और उनको हर तरह का सुख मिलता है और वो भाग्यशाली होती हैं।

Sunday, February 10, 2019

2/10/2019 07:03:00 AM

सुखी दाम्पत्य और जीवन में तरक्की चाहते हैं तो बसंत पंचमी पर करें ये कार्य

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का विधि-विधान से किया गया पूजन अक्षय पुण्य देने वाला होता है। साथ ही यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि इस दिन क्या करें और क्या न करें। इस दिन जाने-अंजाने में की गयी कोई गलती आपके जीवन के लिए अनिष्टकारी साबित हो सकती है। इस साल बसंत पंचमी का पर्व 10 फरवरी यानी रविवार को पड़ रहा है। बसंत पंचमी के दिन विद्या दात्री मां सरस्वती का जन्मदिन भी मनाया जाता है। इस लिए इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है। 
भूल कर भी न करें ये कार्य 
- बसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए भोजन नहीं करना चाहिए। 
- इस दिन रंग-बिरंगे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। पीले वस्त्रों को ही तरजीह दें। 
- बसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए। 
- बसंत पंचमी के दिन किसी को अपशब्द बोलने से बचें। 
- इस दिन गाली-गलौज व झगड़े से भी बचना चाहिए।
- बसंत पंचमी के दिन मांस-मदिरा के सेवन से दूर रहें 
- इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना बेहत जरूरी है। 
ये है पूजन विधि 
- बसंत पंचमी के दिन सबसे पहले मां सरस्वती की पूजा करने के लिए मां की प्रतिमा रखें। 
- कलश स्थापित कर सबसे पहले भगवान गणेश का नाम लेकर पूजन शुरू करें। 
- पूजन शुरू करने के लिए सबसे पहले गंगाजल से प्रतिमा का आचमन करें। 
- पीले पुष्प मां सरस्वती को अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए माता को पीले रंग के फूल अर्पित करें।
- मां सरस्वती को पीले पुष्प की माला और सफेद वस्त्र पहनाएं।
- मां सरस्वती का विधि-विधान से पूरी तरह श्रृंगार करें।
- मां सरस्वती को पीले फल के साथ-साथ बूंदी भी चढ़ाएं। 
- मां सरस्वती ज्ञान और वाणी की देवी हैं। पूजा के समय पुस्तकें और फिर वाद्ययंत्रों का भी पूजन करें। 
- बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का पूजन व हवन भी बेहत शुभकारी होता है।